1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंची सोनिया गांधी, निगीन झील में की नाव की सवारी

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंची सोनिया गांधी, निगीन झील में की नाव की सवारी

 Reported By: Manzoor Mir, Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Aug 26, 2023 02:27 pm IST,  Updated : Aug 26, 2023 09:00 pm IST

गांधी परिवार का यह दौरा उनका पारिवारिक दौरा बताया जा रहा है। इस दौरान वह किसी भी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं लेंगे।

Jammu-Kashmir, Sonia, Rahul and Priyanka Gandhi- India TV Hindi
सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी Image Source : FILE

श्रीनगर: कांग्रेस नेता और यूपीए के चेयरपर्सन सोनिया गांधी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंच गई हैं। दौरे के पहले दिन सोनिया गांधी ने शनिवार को श्रीनगर पहुंचकर निगीन झील में नाव की सवारी की। वहीं इससे पहले राहुल गांधी लद्दाख से शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि गांधी परिवार की यह यात्रा निजी दौरा है। इस दौरान वह किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे।

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि गांधी परिवार यहां पारिवारिक दौरे पर आया है। राहुल और सोनिया गांधी तो श्रीनगर आ चुके हैं, अब जल्द ही प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी आएंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरे के दौरान राहुल गांधी श्रीनगर के एक बोट हाउस में रुके हुए हैं, जबकि सोनिया, प्रियंका और वाड्रा रैनावारी क्षेत्र के एक होटल में रुकेंगे। कांग्रेस नेता ने बताया कि इस होटल के साथ गांधी परिवार की पुराणी यादें जुड़ी हुई हैं। 

लद्दाख दौरे से सीधे श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी  

इससे पहले राहुल गांधी 17 अगस्त को लद्दाख पहुंचे थे। यह अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने और जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद इस क्षेत्र का उनका पहला दौरा था। तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था और संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत इसके विशेष दर्जे को रद्द कर दिया गया था। राहुल ने पिछले एक सप्ताह में अपनी मोटरसाइकिल से पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी, खारदुंगला टॉप, लामायुरू और जांस्कर सहित लगभग सभी प्रसिद्ध स्थानों का दौरा किया।  

ये भी पढ़ें-

पिछली बार आंसुओं के साथ हुए थे विदा, आज तालियों की गूंज के साथ इसरो पहुंचे पीएम मोदी

जयराम रमेश के बयान को डीके शिवकुमार ने ही गलत साबित किया, कहा- 'पीएम ने जो कहा वह सही था'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।