1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के सांबा में दिखे 3 संदिग्ध, हाथ में है एक भारी बैग, सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर के सांबा में दिखे 3 संदिग्ध, हाथ में है एक भारी बैग, सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

 Published : Apr 05, 2026 01:02 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 01:03 pm IST

इलाके में तीन संदिग्ध देखे जाने के पाद स्थानीय लोगों को अभी अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षाबलों की टीम जगह-जगह नाकेबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के एक गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना मिली है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को तलाश अभियान शुरू किया। दरुई क्षेत्र के बेध खड्ड के एक निवासी ने सूचना दी कि उसने सूख चुके नाले के किनारे तीन अज्ञात व्यक्तियों को देखा, जिनमें से एक के पास भारी बैग था। 

नहीं दिखे कोई हथियार

अधिकारियों के अनुसार, उनके पास कोई हथियार तो नहीं दिख रहे थे लेकिन फिर भी उन्हें संदिग्ध आतंकवादी मानते हुए स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) ने सेना और अर्द्धसैनिक बलों की सहायता से तलाश अभियान शुरू किया। 

नाकेबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू

उन्होंने बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक संदिग्धों से आमना-सामना नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों को भी अलर्ट रखा गया है। साथ ही किसी बाहरी व्यक्ति को शरण न देने और उससे दूर रहने को कहा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।