1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कश्मीर घाटी में जम गए झरने, जोजिला में -23 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें आज के मौसम का ताजा हाल

कश्मीर घाटी में जम गए झरने, जोजिला में -23 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें आज के मौसम का ताजा हाल

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Mangal Yadav
 Published : Dec 17, 2024 09:58 am IST,  Updated : Dec 17, 2024 10:14 am IST

मौसम विभाग ने 21-22 दिसंबर की रात को घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान जताया है। हालांकि, घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने तथा अगले तीन दिनों के दौरान कई स्थानों पर शीत लहर चलने का अनुमान है।

कश्मीर घाटी में जम गए झरने- India TV Hindi
कश्मीर घाटी में जम गए झरने Image Source : PTI

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे है। प्रदेश में कई जगहों पर बर्फबारी हुई है। घाटी में झरने तक जम गए हैं। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी भीषण ठंड पड़ रही है। कश्मीर क्षेत्र में सबसे ज्यादा ठंड जोजिला इलाके में दर्ज की गई। यहां पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू क्षेत्र के पैडर में तापमान -8.3°C दर्ज किया गया।

कश्मीर क्षेत्र का तापमान

  • जोजिला= -23 °C
  • श्रीनगर = -5.3°C
  • काजीगुंड = -6.0°C
  • पहलगाम = -6.8°C
  • कुपवाड़ा = -5.6°C
  • कोकेरनाग = -5.7°C
  • गुलमर्ग = -4.0°C
  • सोनमर्ग = -7.7°C
  • अनंतनाग = -8.9°C
  • ख़ुदवानी = -7.1°C
  • गांदरबल = -5.8°C
  • पुलवामा = -8.5°C
  • बांदीपोरा = -5.6°C
  • बारामूला = -5.0°C
  • बडगाम = -6.7°C
  • कुलगाम = -5.8°C
  • शोपियां = -8.9°C
  • लारनू = -8.8°C

जम्मू क्षेत्र का तापमान

  • जम्मू = 4.9°C
  • बनिहाल = -3.4°C
  • बटोटे = 1.5°C
  • कटरा = 6.7°C
  • भद्रवाह = -0.8°C
  • किश्तवार = 2.4°C
  • पैडर = -8.3°C
  • कठुआ = 5.0°C
  • रामबन = 3.3°C
  • रियासी = 1.2°C
  • सांबा = 0.5°C
  • उधमपुर = -0.5°C
  • पुंछ = 0.7°C
  • राजौरी = 1.4°C

लद्दाख का तापमान

  • लेह = -8.8°C
  • कारगिल = -12.5°C

सोमवार को भी पड़ी थी कड़के की सर्दी

इससे पहले श्रीनगर शहर में  सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के समान ही था। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात से थोड़ा कम था। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करने वाले पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे से थोड़ा कम था। 

पंपोर शहर के बाहरी इलाके में स्थित कोनीबाल घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में शून्य से 4.2 डिग्री नीचे और दक्षिणी कश्मीर के कोकरनाग में तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।