1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. भाजपा का खाता खोलने वाले सत शर्मा कौन हैं? जम्मू-कश्मीर से जीता राज्यसभा चुनाव

भाजपा का खाता खोलने वाले सत शर्मा कौन हैं? जम्मू-कश्मीर से जीता राज्यसभा चुनाव

 Published : Oct 24, 2025 06:51 pm IST,  Updated : Oct 24, 2025 07:48 pm IST

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को पहली बार राज्यसभा चुनाव हुए। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तीन सीटों पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा ने एक सीट पर कब्जा कर लिया।

sat sharma bjp jammu kashmir rajya sabha election- India TV Hindi
सत शर्मा ने जीती राज्यसभा की सीट। Image Source : X (@IAMSATSHARMACA)

जम्मू-कश्मीर के राज्यसभा चुनाव से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश में एक राज्यसभा सीट जीतने में सफल हो गई है। भाजपा के सत शर्मा ने प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में भाजपा का खाता खोल दिया है। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में हुए पहले राज्यसभा चुनाव में पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है।

कौन हैं सत शर्मा?

सत शर्मा का पूरा नाम सतपाल शर्मा है। वह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष हैं। सत शर्मा इससे पहले जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। वह पूर्व में जम्मू पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। आपको बता दें कि सत शर्मा चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) भी हैं। जम्मू-कश्मीर में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सत शर्मा को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्हें प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

जम्मू में हुआ था जन्म

सतपाल शर्मा का राजनीतिक करियर काफी लंबा और विविध रहा है। सत शर्मा साल 1986 में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के फेलो बन गए थे। सत शर्मा का जन्म जम्मू में एक डोगरा ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

क्या रहा राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट?

जम्मू-कश्मीर में हुआ राज्यसभा चुनाव में राज्य की सत्ताधारी दल सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तीन सीट जीती है। वहीं, भाजपा के खाते में एक सीट गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बताया है कि चौधरी मोहम्मद रमजान को पहली सीट पर और सज्जाद किचलू को दूसरी सीट पर जीत मिली है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के कोषाध्यक्ष जी एस ओबेरॉय (शम्मी ओबेरॉय) को तीसरी सीट पर विजेता घोषित किया गया। वहीं, भाजपा नेता सत शर्मा ने नेशनल कांफ्रेंस के इमरान नबी डार को हराकर राज्यसभा की चौथी सीट जीती।

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir Rajya Sabha Election Result: NC ने जीती 3 सीटें, जानिए भाजपा का कैसा रहा रिजल्ट

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को चार सीटों पर राज्यसभा चुनाव, बीजेपी ने 3 तो एनसी ने उतारे हैं चार उम्मीदवार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।