Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. 12 पुलिस वाले, 1 मजिस्ट्रेट और 18 निगरानी दल, सिर्फ एक छात्र के लिए एग्जाम सेंटर पर तैनात हुआ पूरा सिस्टम

12 पुलिस वाले, 1 मजिस्ट्रेट और 18 निगरानी दल, सिर्फ एक छात्र के लिए एग्जाम सेंटर पर तैनात हुआ पूरा सिस्टम

Edited By: Adarsh Pandey Published : Feb 18, 2026 11:04 am IST, Updated : Feb 18, 2026 11:04 am IST

एक ऐसा मामला अभी झारखंड के गढ़वा से सामने आया है जिसके बारे में जानने के बाद आपको उस पर आसानी से यकीन नहीं होगा क्योंकि आपने अब तक ऐसा कहीं सुना नहीं होगा। आइए विस्तार से सब कुछ बताते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

आधी फरवरी बीत गई है और साथ ही साथ छात्रों की परिक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। कई सारे राज्यों में 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम्स हो रहे हैं। आप भी जब स्कूल में रहे होंगे और बोर्ड की परीक्षाएं दी होंगी तब आपने नोटिस किया होगा कि इस दौरान बहुत कड़ी निगरानी रखी जाती है। निगरानी इतनी कड़ी होती है कि जो बच्चे नकल के लिए चिट का ख्याल भी मन में लाते हैं, उनका वो इरादा सेंटर पर निगरानी देखकर बदल जाता है। कुल मिलाकर बात यह है कि बोर्ड की परीक्षा को बहुत ही गंभीरता से लिया जाता है। सभी क्लास में आपको 2-2 टीचर देखने को मिल जाएंगे। सेंटर के अंदर एंट्री से पहले सभी छात्रों की अच्छे से चेकिंग भी की जाती है। खैर यह सब तो बहुत नॉर्मल सी बात है मगर झारखंड के गढ़वा से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा।

ऐसा कभी सोचा है आपने?

आपने क्या कभी ऐसा सोचा है कि किसी सेंटर पर एक छात्र की परीक्षा के लिए इतने लोग तैनात कर दिए जाए कि वो परीक्षा कम और युद्ध की ट्रेनिंग ज्यादा लगे। दरअसल एक सेंटर ऐसा है जहां पर सिर्फ एक छात्र के लिए पूरा सिस्टम लगा दिया गया और इसी कारण से यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। आइए आपको बताते हैं कि यह मामला कहां का है और वहां पर ऐसा क्या हुआ।

क्या है यह अनोखा मामला?

आपको बता दें कि यह अनोखा मामला झारखंड के गढ़वा जिले का है जहां पर मैट्रिक की परीक्षा के दौरान सिर्फ एक छात्र के लिए पूरा सिस्टम तैनात कर दिया गया। दरअसल शंकर कुमार सिंह नाम के एक परीक्षार्थी ने संगीत का विषय चुना था और उसका सेंटर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में था। आपको बता दें कि किसी भी दूसरे छात्र ने संगीत का विषय नहीं चुना था जिसके कारण संगीत की परीक्षा देने वाला वो इकलौता छात्र था। अब आमतौर पर ऐसा ही लगता है कि एक छात्र के लिए सेंटर पर ज्यादा लोग नहीं रहेंगे मगर यहां ऐसा नहीं हुआ। उस छात्र की परीक्षा के दौरान सेंटर पर एक मजिस्ट्रेट, 18 निगरानी दल और साथ में 12 पुलिस वाले तैनात रहें। आपको बता दें कि जिस सेंटर पर उस परीक्षार्थी ने परीक्षा दी, उसी स्कूल में 406 छात्रों ने परीक्षा दिया है और अब वहां पर परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें-

मेले में नकली हथियार लहरा कर भौकाल दिखा रहे थे युवक, ग्रामीणों ने जमकर कर दी धुनाई, वायरल हुआ Video

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement