1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. मेले में नकली हथियार लहरा कर भौकाल दिखा रहे थे युवक, ग्रामीणों ने जमकर कर दी धुनाई, वायरल हुआ Video

मेले में नकली हथियार लहरा कर भौकाल दिखा रहे थे युवक, ग्रामीणों ने जमकर कर दी धुनाई, वायरल हुआ Video

 Published : Feb 17, 2026 11:15 pm IST,  Updated : Feb 17, 2026 11:15 pm IST

झारखंड के धनबाद जिले में मेले में नकली हथियार लहरा कर भौकाल दिखाने के चक्कर में दो युवकों की जमकर पिटाई हो गई। ग्रामीणों ने युवकों की जमकर धुनाई कर दी और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

dhanbad fight viral video- India TV Hindi
मेले में युवकों की पिटाई। Image Source : REPORTER

झारखंड के धनबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में मेले के दौरान दो युवक दंबंगई कर माहौल बिगाड़ने चले आए। जानकारी के मुताबिक, ये युवक मेले में नकली हथियार लहरा कर बदतमीजी कर रहे थे। ऐसे में गांव वालों ने युवकों को सबक सिखाया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। पिटाई के बाद आरोपी युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। आइए जानते हैं कि इस मामले के बारे में अब तक क्या पता लगा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव से सामने आया है। मेले में नकली हथियार लहरा कर भौकाल दिखाने आए दो युवकों की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की है। जानकारी के मुताबिक, गांव में आयोजित मेले में दो युवकों की दबंगई ने माहौल बिगाड़ दिया। नकली हथियार चमकाते हुए बदतमीजी करने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई

सामने आई जानकारी के मुताबिक, उदयपुर के प्रदीप साव और कृष्णा साव गांव में आयोजित हुए मेले में हथियार लहराते हुए घूम रहे थे। ऑर्केस्ट्रा शुरू होते ही दोनों ने लोगों से बदतमीजी शुरू कर दी और लोगों को किसी बड़े नेता का नाम लेकर धमकी भी देने लगे। इस घटना के कारण मेले में दहशत का माहौल फैल गया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर ही दोनों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी।

आरोपी पुलिस के हवाले

गांव वालों ने पहले दोनों युवकों की पिटाई की और फिर उन्हें हथियार समेत पुलिस के हवाले कर दिया। पीटे जाने के बाद आरोपी युवक मेला घूमने का बहाना बनाते हुए हथियार को नकली बता रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हथियार असली है या नकली, इसकी जांच चल रही है। पूरा मामला पुलिस की जांच के दायरे में है। (रिपोर्ट: कुंदन सिंह)

ये भी पढ़ें- VIDEO: बच्चा चोर गैंग के अफवाह में पकड़ी गईं 6 संदिग्ध महिलाएं, पूछने पर कहा- फेसबुक और यूट्यूब देखकर यहां तक पहुंचीं

देवर संग मिलकर महिला ने रची पति की हत्या की साजिश, एक लाख की दी थी सुपारी; तीन गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।