1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. भाजपा के 18 विधायकों को किया गया निलंबित, मार्शलों की मदद से निकाले गए बाहर

भाजपा के 18 विधायकों को किया गया निलंबित, मार्शलों की मदद से निकाले गए बाहर

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Aug 01, 2024 01:12 pm IST,  Updated : Aug 01, 2024 02:31 pm IST

झारखंड विधानसभा से भाजपा के 18 विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। उनके अशोभनीय आचरण के कारण उन्हें सदन से निलंबित किया गया और उन्हें मार्शलों की मदद से सदन के बाहर निकाल दिया गया है।

BJP 18 MLAs were suspended thrown out from assembly with the help of marshals ranchi- India TV Hindi
भाजपा के 18 विधायकों को किया गया निलंबित Image Source : PTI

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 18 विधायकों को बृहस्पतिवार को अशोभनीय आचरण करने के लिए दो अगस्त दोपहर दो बजे तक विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। इन विधायकों को मार्शलों की मदद से सदन से बाहर निकाला गया क्योंकि निलंबन के बाद इन विधायकों ने सदन से बाहर जाने से इंकार कर दिया था। ये विधायक एक दिन पहले विपक्षी विधायकों को मार्शलों की मदद से सदन से बाहर निकाले जाने का विरोध कर रहे थे। एक दिन पहले विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के विधायकों को सदन से मार्शलों की मदद से बाहर निकाला गया था। 

सदन से बाहर निकाले गए भाजपा विधायक

इन विधायकों ने यह कहते हुए आसन के सामने से हटने से इनकार कर दिया था कि वे रोजगार सहित प्रमुख मुद्दों से जुड़े उनके सवालों का जवाब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से नहीं दिए जाने के विरोध में वहीं रात बिताएंगे। बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक सदन की बैठक शुरू होने से पहले ही आसन के समक्ष आ कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाने लगे। उन्हें कुछ दस्तावेज फाड़ते भी देखा गया। सत्र की शुरुआत से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच बहस होती देखी गई। कल सदन से बाहर निकाले गए भाजपा विधायकों ने बुधवार की रात विधानसभा लॉबी में बिताई। 

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।