1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड चुनाव 2024: क्या 'बोकारो' से जीत की हैट्रिक लगाएंगे बीजेपी के बिरंची नारायण? जानिए सीट का चुनावी इतिहास

झारखंड चुनाव 2024: क्या 'बोकारो' से जीत की हैट्रिक लगाएंगे बीजेपी के बिरंची नारायण? जानिए सीट का चुनावी इतिहास

 Published : Oct 22, 2024 03:02 pm IST,  Updated : Oct 22, 2024 03:27 pm IST

झारखंड की 81 सीटों में दो चरणों में चुनाव हैं। बोकारो विधानसभा सीट में दूसरे चरण यानी 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। यहां से बिरंची नारायण ने 2014 और 2019 में बीजेपी के टिकट से चुनाव जीता है। इस बार भी बीजेपी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।

बोकारो विधानसभा सीट की प्रोफाइल।- India TV Hindi
बोकारो विधानसभा सीट की प्रोफाइल। Image Source : INDIA TV

झारखंड विधानसभा के चुनाव दो चरणों में हैं। यहां विधानसभा की कुल 81 सीटे हैं। झारखंड की वीआईपी सीटों की बात करें तो बोकारो विधानसभा क्षेत्र इनमें से एक है। बोकारो विधानसभा सामान्य सीट है। ये सीट अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित नहीं है। बोकारो झारखंड के बोकारो जिले में स्थित एक विधानसभा क्षेत्र है। यह धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

आदिवासी बहुल सीट है बोकारो

बोकारो विधानसभा सीट में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रमुख पार्टियां हैं। अभी यहां से बीजेपी के बिरंची नारायण वर्तमान में विधायक है। इन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में यहां से जीत दर्ज की थी। झारखंड में बोकारो विधानसभा सीट विशेष रूप से राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में महत्वपूर्ण राजनीतिक महत्व रखती है।

2019 के विधानसभा चुनाव में कितने थे मतदाता?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान बोकारो निर्वाचन क्षेत्र में 5,26,660 मतदाता थे। इसमें से 2,83,112 पुरुष और 2,43,518 महिला मतदाता थे। 30 मतदाता तीसरे जेंडर के थे। निर्वाचन क्षेत्र में 810 पोस्टल वोट डाले गए थे। 2019 में बाघमारा में सर्विस वोटरों की संख्या 1,549 (1459 पुरुष और 90 महिला) थी।

बीजेपी से बिरंची नारायण हैं चुनावी मैदान में

इस बार झारखंड में विधानसभा के चुनाव दो चरणों यानी 13 और 20 नवंबर को होंगे। बोकारो विधानसभा सीट में दूसरे चरण यानी 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। झारखंड की सभी सीटों के परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक बिरंची नारायण को मैदान में उतारा है। अन्य दलों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है।

2019 में बीजेपी ने कांग्रेस की श्वेत सिंह को हराया था

2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी उम्मीदवार बिरंची नारायण ने 13,313 वोटों (4.96%) के मामूली अंतर से जीत दर्ज की थी। बीजेपी उम्मदीवार को 41.42% वोट शेयर के साथ 1,12,333 वोट मिले थे। इन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार श्वेता सिंह को हराया था। कांग्रेस उम्मीदवार को 99,020 वोट (36.51%) मिले था। यहां से तीसरे नंबर पर AJSU उम्मीदवार राजेंद्र महतो रहे थे। उन्हें 14517 वोट (5.35%) मिला था। 

2014 में भी जीते थे बिरंची नारायण

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी उम्मीदवार बिरंची नारायण ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्हें 43.38% वोट शेयर के साथ 1,14,321 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार समरेश सिंह को 41,678 वोट (15.82%) मिले थे। वे दूसरे स्थान पर रहे थे। बीजेपी उम्मीदवार ने समरेश सिंह को 72,643 वोट (27.77%) के अंतर से हराया था। इस निर्वाचन क्षेत्र में डाले गए कुल वैध मतों की संख्या 1,55,965 (73.42%) थी। कांग्रेस उम्मीदवार मंज़ूर अंसारी 28,295 वोट (10.74%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे, और जेवीएम उम्मीदवार एमडी इज़रायल अंसारी 20,120 वोट (7.64%) के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

बोकारो विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विजेता

  • 2019 बिरंची नारायण - बीजेपी
  • 2014 बिरंची नारायण - बीजेपी
  • 2009 समरेश सिंह - जेवीएम
  • 2005 इज़रायल अंसारी - कांग्रेस
  • 2000 समरेश सिंह - निर्दलीय 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।