1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. बोकारो: दुकानदार को हिप्नोटाइज कर 70 हजार रुपए लूटे, CCTV में कैद हुई ठगी की पूरी वारदात

बोकारो: दुकानदार को हिप्नोटाइज कर 70 हजार रुपए लूटे, CCTV में कैद हुई ठगी की पूरी वारदात

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 10, 2025 06:47 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 06:47 pm IST

ठगों ने दुकानदार को हिप्नोटाइज कर 70 हजार रुपए लूट लिए। बाद में जब दुकानदार को होश आया तो उसने पूरे मामले की शिकायत की। ठगी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही है।

bokaro loot- India TV Hindi
दुकानदार से ठगी करता आरोपी Image Source : REPORTER INPUT

झारखंड के बोकारो में ठगी का अनोखा तरीका सामने आया है। यहां दो युवकों ने दुकानदार को हिप्नोटाइज कर 70 रुपये हड़प लिए। किसी के लिए भी दुकानदार की बात पर यकीन करना मुश्किल था, लेकिन घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद से सभी हैरान हैं। मामला पेटरवार का है। यहां दुकानदार को हिप्नोटाइज कर 70 हजार रुपए ठगे गए। ठगों की पूरी करतूत और ठगी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

पूरी घटना के बारे में बताते चले कि बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र के तेनुचौक के पास बालाजी ट्रेडर्स में रविवार दोपहर में दो उचक्कों ने दुकान संचालक को हिप्नोटाइज कर दुकान के काउंटर से करीब 70 हजार रुपए उड़ा लिए। यह मामला दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

पीड़ित ने क्या बताया?

दुकान संचालक नरेश जैन के अनुसार दो युवक दुकान पर आए और समान खरीदने के नाम पर बातचीत शुरू की। उनमें से एक में 30 रुपए की रस्सी खरीदी और बताया कि वो राजस्थान से आया है। उसने 100 रूपये दिए जिसके बदले नरेश जैन ने 70 रुपए लौटाए। इसके बाद अचानक व्यापारी की स्मृति धुंधली होती चली गई और व्यक्ति जो जो बोलता था वो करता गया फिर जब होश आया तो काउंटर से 70 हजार रुपए गायब था।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना पेटरवार थाना पुलिस को दी गई, जहां मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को जब्त कर लिया और कहा कि बहुत जल्द अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया जाएगा। वहीं, दुकानदार इस घटना से काफी डरे और सहमे हुए है। दुकानदार और आम लोग पहले से ही साइबर ठगी की घटना से सकते में हैं। वहीं, इस तरह की घटना से एक बार फिर लोगों में भय बना हुआ है।

(बोकारो से मृत्युंजय मिश्रा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

Video: जिस फहीम खान पर बनी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', वह 22 साल बाद जेल से छूटेगा, हाई कोर्ट ने रिहा किया

देश के इस राज्य में हाड़ कंपाने वाली ठंड! मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।