1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. पूर्व सीएम रघुवर दास के भाई मूलचंद साहू ने राजेश सिंह बम पर किया हमला, कहा- जान से मरवा देंगे

पूर्व सीएम रघुवर दास के भाई मूलचंद साहू ने राजेश सिंह बम पर किया हमला, कहा- जान से मरवा देंगे

 Published : Oct 03, 2025 02:36 pm IST,  Updated : Oct 03, 2025 02:38 pm IST

पूर्व सीएम के भाई मूलचंद साहू ने राजेश सिंह बम को अपशब्द बोले हैं। इसके साथ ही उनपर हमला कर दिया। कहा कि जान से मरवा देंगे। राजेश सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

राजेश सिंह बम ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत- India TV Hindi
राजेश सिंह बम ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत Image Source : REPORTER INPUT

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के भाई मूलचंद साहू की गुंडागर्दी अभी भी जारी है। घटना गुरुवार की दिन में 3:30 बजे की है। जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा चुनाव लड़े शिव शंकर सिंह के भाई राजेश सिंह बम पर मूलचंद साहू ने हमला कर दिया। उन्हें जान से मरवाने की धमकी दी गई। इस घटना के संबंध में राजेश सिंह बम मूलचंद साहू के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में की दर्ज करवाया है।

मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे राकेश सिंह

राजेश सिंह बम ने बताया कि वह भैया जी घाट पर दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने मूलचंद साहू को देखा और सोचा कि उनके साथ शिष्टाचार मुलाकात कर ले। यही गलती बम सिंह ने कर दिया।

मूलचंद साहू ने बोले अपशब्द

इसी क्रम में मूलचंद साहू ने बम सिंह को मारना शुरू कर दिया। उन्होंने अपशब्द भाषा का इस्तेमाल किया। मूलचंद साहू ने कहा, 'तुम्हारा भाई शिव शंकर सिंह का इतना हिम्मत हो गया कि वह मेरे भाई रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा।' मूलचंद साहू ने धमकी देते हुए बम सिंह को जान से मारवा देने की धमकी भी दी है।

पहले भी गुंडागर्दी रही चरम पर

गौरतलब है कि जब रघुवर दास मुख्यमंत्री थे, तब उनके भाई मूलचंद साहू की गुंडागर्दी चरम पर थी। पुलिस ऑफिसर चाहे व्यवसाय उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करना इनके लिए आम बात थी। कई बार लोगों से इसकी पिटाई भी हुई।

रिपोर्ट- गंगाधर पांडेय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।