1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए अच्छी खबर, इस राज्य में मिलेंगे 10 लाख रुपये, करना होगा ये काम

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए अच्छी खबर, इस राज्य में मिलेंगे 10 लाख रुपये, करना होगा ये काम

 Published : Sep 28, 2025 11:33 pm IST,  Updated : Sep 28, 2025 11:33 pm IST

सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक अपनी पहुंच बनाने वाले इन्फ्लुएंसर्स के लिए झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग के माध्यम से इन्फ्लुएंसर इंगेजमेंट प्रोग्राम 2025 की घोषणा की गई है।

Hemant Soren- India TV Hindi
हेमंत सोरेन Image Source : PTI

रांची: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए अच्छी खबर है। झारखंड सरकार ने एक बड़ा अवसर उन्हें प्रदान किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक अपनी पहुंच बनाने वाले इन्फ्लुएंसर्स के लिए झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग के माध्यम से इन्फ्लुएंसर इंगेजमेंट प्रोग्राम 2025 की घोषणा की गई है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना और सोशल मीडिया के जरिए झारखंड की खूबसूरती और संस्कृति को दुनियाभर में पहुंचाना है। इस कार्यक्रम के तहत चयनित इन्फ्लुएंसर्स को 3 लाख से 10 लाख रुपये तक का आर्थिक मानदेय दिया जाएगा।

आर्थिक मानदेय की शर्तें

झारखंड सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, यह योजना नैनो, माइक्रो, मैक्रो और मेगा कैटेगरी के इन्फ्लुएंसर्स को उनके कंटेंट की गुणवत्ता, पोस्ट पर प्राप्त व्यूज और लाइक्स के आधार पर दी जाएगी। इस तरह झारखंड सरकार न केवल क्रिएटर्स को प्रोत्साहित कर रही है बल्कि डिजिटल माध्यमों से पर्यटन को नई पहचान भी दे रही है।

कौन कर सकता है आवेदन

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने इस योजना के लिए सभी के लिए दरवाजे खोले हैं। इसके तहत इंस्टाग्राम, फेसबुक, युट्यूब, एक्स  जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव ट्रैवल व्लॉगर्स, ब्लॉगर, फूड और कल्चर इन्फ्लुएंसर्स, और रील/शॉर्ट वीडियो क्रिएटर्स इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन क्रिएटर्स के लिए यह एक सुनहरा अवसर है जो अपनी रचनात्मकता से झारखंड पर्यटन की झलक प्रस्तुत करना चाहते हैं।

इस मामले की जानकारी देते हुए पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय खान-पान को सोशल मीडिया के व्यापक मंचों पर उजागर किया जाएगा, जिससे राज्य में पर्यटन को नई गति मिलेगी और साथ ही क्रिएटर्स को भी आर्थिक लाभ होगा। इससे क्रिएटर्स का हौसला भी बढ़ेगा और उनकी आर्थिक तरक्की भी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।