1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड में शिमला से भी से ज्यादा ठंड, खूंटी में 1.4 डिग्री तक पहुंचा पारा, 8 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

झारखंड में शिमला से भी से ज्यादा ठंड, खूंटी में 1.4 डिग्री तक पहुंचा पारा, 8 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Jan 10, 2026 06:16 pm IST,  Updated : Jan 10, 2026 06:28 pm IST

झारखंड में हांड़ कपां देने वाली सर्दी पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। खूंटी में शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है।

झारखंड में शिमला से भी से ज्यादा ठंड- India TV Hindi
झारखंड में शिमला से भी से ज्यादा ठंड Image Source : PTI

रांचीः झारखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। झारखंड के आठ जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने बताया कि खूंटी में राज्य का सबसे कम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद डाल्टनगंज (3.5) और बोकारो थर्मल (6.1) रहा। पिछले 24 घंटों में रांची में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चाईबासा में 6.6 और जमशेदपुर 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इन जिलों में कड़ाके की सर्दी का येलो अलर्ट

रांची में मौसम केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड में उत्तर-पश्चिमी से उत्तरी हवाएं चल रही हैं। इससे कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने गुमला,रांची और खूंटी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रविवार सुबह 8.30 बजे तक शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि खूंटी, गुमला, लातेहार, पाकुड़, डाल्टनगंज (पलामू), लोहरदगा, रांची और बोकारो में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। यहां पर रविवार को भी कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। 

खूंटी में 1.4 डिग्री पहुंचा तापमान

आईएमडी ने बताया कि खूंटी जिला राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद डालटनगंज में यह 3.5 डिग्री और बोकारो थर्मल में 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

बता दें कि कई जिलों में घने कोहरे के साथ शीत लहर के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। लगातार ठंड से सुबह की आवाजाही बाधित हुई। IMD ने लोगों को सुबह और देर रात के घंटों में सावधान रहने की सलाह दी है और चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक झारखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।