1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड में गुरुवार से बढ़ेगी की सर्दी, IMD ने बताया अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में गुरुवार से बढ़ेगी की सर्दी, IMD ने बताया अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jan 21, 2026 11:06 pm IST,  Updated : Jan 21, 2026 11:14 pm IST

झारखंड में अगले 48 घंटे के दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और आकाश में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बताया कि कई जगहों पर कोहरा भी देखा जा सकता है।

झारखंड में गुरुवार से बढ़ेगी कड़ाके की सर्दी - India TV Hindi
झारखंड में गुरुवार से बढ़ेगी कड़ाके की सर्दी Image Source : PTI

रांची: झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान सर्दी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हवाओं के आने से गुरुवार से झारखंड में न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल, राज्य भर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिसमें गुमला में सबसे कम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दो डिग्री सेल्सियस गिर सकता है तापमान

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी हवाओं के आने से गुरुवार से राज्य भर में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। दो दिन बाद न्यूनतम तापमान फिर से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।

शनिवार से मिलेगी राहत

अभिषेक आनंद ने कहा कि 26 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार से पारा फिर से बढ़ना शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी संभावना है। 

झारखंड में कहां कितना दर्ज हुआ तापमान

बुधवार सुबह के मौसम बुलेटिन के अनुसार, डाल्टनगंज में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खूंटी और हजारीबाग में क्रमशः 10.3 और 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है, जबकि जमशेदपुर में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। 

बता दें कि झारखंड में बुधवार को शीतलहर का प्रकोप रहा। बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, पाकुड़, रांची, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम और पलामू जिलों में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा भी सुबह के दौरान देखा जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।