1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड की इन हॉट सीटों पर टिकी हैं सभी की निगाहें, यहां देखें पूरी लिस्ट

झारखंड की इन हॉट सीटों पर टिकी हैं सभी की निगाहें, यहां देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Nov 13, 2024 07:31 am IST,  Updated : Nov 13, 2024 07:31 am IST

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 13 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। इस दौरान झारखंड की कुछ विधानसभा सीटें ऐसी हैं जिनपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसे में इंडी गठबंधन और एनडीए गठबंधन दोनों के ही बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

Jharkhand assembly election 2024 hot seats of Jharkhand see list- India TV Hindi
झारखंड की इन हॉट सीटों पर टिकी हैं सभी की निगाहें Image Source : PTI

झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज पहले चरण की वोटिंग हो रही है। 13 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण को वोटिंग की जा रही है। इस बीच राज्य में एनडीए और इंडी गठबंधन के घटक दलों के बीच अलग-अलग सीटों पर कांटे की टक्कर है। ऐसे में राज्य की कुछ ऐसी सीटें हैं जिनपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। दरअसल इन विधानसभा सीटों को हॉट सीटों में गिना जा रहा है और इन सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है और इन सीटों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। 

झारखंड की हॉट सीटें?

पोटका विधानसभा सीट: यहां से भाजपा ने मीरा मुंडा को और जेएमएम ने संजीव सरदार को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट: भाजपा ने यहां से पूर्णिमा साहू को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने डॉ. अजय कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट: इस सीट से जदयू ने सरयू राय को और कांग्रेस ने बन्ना गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

रांची विधानसभा सीट: भाजपा ने इस सीट से सीपी सिंह को और जेएमएम ने महुआ माजी को उम्मीदवार बनाया है। 

सरायकेला विधानसभा सीट: भाजपा ने यहां से चंपई सोरेन को और जेएमएम ने गणेश महली को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

घाटशिला विधानसभा सीट: भाजपा ने यहां से बाबूलाल सोरेन और जेएमएम ने यहां से रामदास सोरेन को उम्मीदवार बनाया है।

भवनाथपुर विधानसभा सीट: भाजपा ने यहां से भानु प्रताप शाही को और जेएमएम ने यहां से आनंद प्रताप देव को उम्मीदवार बनाया है। 

बड़कागांव विधानसभा सीट: भाजपा ने यहां से रोशन लाल चौधरी को और कांग्रेस ने अंबा प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। 

हटिया विधानसभा सीट: हटिया विधानसभा सीट से भाजपा ने नवीन जायसवाल को और कांग्रेस ने अजय नाथ शाहदेव को उम्मीदवार बनाया है। 

कोडरमान विधानसभा सीट: कोडरमा विधानसभा सीट से भाजपा ने नीरा यादव को और राजद ने सुभाष यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।