1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. 'झारखंड में बंटी-बबली की सरकार, हुसैनाबाद का नाम बदलेंगे', भड़के हिमन्त बिश्व शर्मा

'झारखंड में बंटी-बबली की सरकार, हुसैनाबाद का नाम बदलेंगे', भड़के हिमन्त बिश्व शर्मा

 Published : Oct 24, 2024 11:11 pm IST,  Updated : Oct 24, 2024 11:27 pm IST

हिमन्त बिश्व शर्मा ने कहा कि कल में हुसैनाबाद में था। मैंने पूछा ये धरती बिरसा मुंडा की धरती है, सिद्धू-कान्हू की धरती है। हुसैनाबाद कहां से आ गया?

हेमंत सोरेन पर भड़के हिमंता।- India TV Hindi
हेमंत सोरेन पर भड़के हिमंता। Image Source : PTI

असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए पूरी ताकत से प्रचार में जुटे हुए हैं। गुरुवार को असम सीएम ने झारखंड के जमशेदपुर में हेमंत सोरेन की सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सीएम हिमन्त ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार जनता की सरकार नहीं है, ये बंटी-बबली का सरकार है। हिमन्त ने इसके अलावा भी कई तीखे बयान दिए हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा।

झारखंड में सरकार चल रही या सिनेमा की शूटिंग- हिमन्त

हिमन्त बिश्व शर्मा ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में किसी की भागीदारी नहीं है। ये अपनी बीवी पत्नी के नाम से झारखंड सरकार चला रहे हैं। हेमंत सोरेन बोलते हैं  कल्पना जी ये कर रही है और कल्पना जी बोलती हैं हेमंत ये कर रहे हैं। कभी-कभी लगता है झारखंड में सरकार चल रही है या सिनेमा की शूटिंग हो रही है। पति, पत्नी की बात बोलते हैं, पत्नी, पति का नाम बोलती हैं और जनता की बात कोई नहीं कर रहा है।

हुसैनाबाद का नाम बदलेंगे- हिमन्त

हिमन्त बिश्व शर्मा ने कहा कि कल में हुसैनाबाद में था। मैंने पूछा ये धरती बिरसा मुंडा की धरती है, सिद्धू-कान्हू की धरती है। हुसैनाबाद कहां से आ गया? हिमन्त ने आगे कहा कि हमारी सरकार आएगी तो  हुसैनाबाद नाम को मां गंगा में अर्पित कर देंगे और ऐसा नाम लेकर आएंगे जिस नाम से बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर सके। हुसैनाबाद वाला नाम आगे नहीं चलने वाला है।

घुसपैठियों को बाहर  निकाल देंगे- हिमन्त

सीएम हिमन्त ने कहा कि यहां घुसपैठियो को वोट तुष्टिकरण के लिए बुलाया जाता है। ये झारखंड में जो सरकार चला रहे हैं ये घुसपैठियो का नाम नहीं लेते। जब हमारी सरकार आएगी तो घुसपैठियों को बाहर  निकाल देंगे। हिमन्त ने कहा कि जमशेदपुर की डेमोग्राफी कैसे बदल रही है आपने देखा है , JMM और  कांग्रेस की ताकत क्या है? आपका वोट उनको नहीं चाहिए, वे विशेष वर्ग के वोट से चुनाव जीतना चाहते हैं। इसलिए ये लोग आपका भी काम नहीं करते है।

पेपर लीक की भी बात

हिमन्त बिश्व शर्मा ने आगे कहा कि यहां युवाओ का भविष्य नहीं है। पेपर लीक हो जाता है, यहां एग्जाम नहीं होने देते। हमारी सरकार आएगी तो पहली ही कैबिनेट में CGL घोटाले को सीबीआई में देंगे। जिन लोगों ने पेपर लीक करने का काम किया है उनको ऐसा सबक सिखाएंगे कि वे ऐसा कभी दोबारा नहीं कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: सत्ता में बीजेपी के आने पर 1.50 लाख नौकरियों का वादा, बीजेपी नेता का बड़ा बयान

'चक्रवात दाना से भी ज्यादा घातक है हेमंत सोरेन सरकार', ऐसा क्यों बोले शिवराज?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।