1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड चुनाव: INDI अलायंस को लगा बड़ा झटका, इस पार्टी ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

झारखंड चुनाव: INDI अलायंस को लगा बड़ा झटका, इस पार्टी ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 24, 2024 03:52 pm IST,  Updated : Oct 24, 2024 06:55 pm IST

झारखंड में चुनाव से पहले INDI अलायंस को बड़ा झटका लगा है। झारखंड में वाम दल कांग्रेस और JMM के साथ चुनाव नहीं लड़ेंगे। वाम दलों के मुताबिक उन्हें अलायंस में लड़ने के लिए सीट नहीं दी जा रही है।

झारखंड विधानसभा चुनाव।- India TV Hindi
झारखंड विधानसभा चुनाव। Image Source : PTI

झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 की तारीख अब कुछ ही दिन दूर है। सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई है। चुनाव में जेएमएम, कांग्रेस और राजद ने एक साथ लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि, चुनाव से पहले ही इस गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, वाम दलों ने झारखंड में कांग्रेस और JMM के साथ चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, वाम दल गठबंधन में सीट न दिए जाने से नाराज हैं।

क्यों अलायंस से बाहर हुए वाम दल?

झारखंड में वाम दल कांग्रेस और JMM के साथ चुनाव नहीं लड़ेंगे। वाम दलों के मुताबिक उन्हें अलायंस में लड़ने के लिए सीट नहीं दी जा रही है। वाम दल सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में भी कांग्रेस पार्टी की तरफ से वाम दलों को एक सीट मांगने के बावजूद नही दी गई। जबकि एक सीट देने का वायदा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिया गया था। वाम दलों के बातचीत पार्टी महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल कर रहे थे।

कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

झारखंड में वाम दलों के बाहर निकलने के बाद अब गठबंधन में जेएमएम, कांग्रेस और राजद साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक, जेएमएम 44 सीटों, कांग्रेस 31 सीटों और राजद 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

जानकारी के मुताबिक, आज गुरुवार को शाम पांच बजे झारखंड विधान सभा की बची हुई सीट पर उम्मीदवार तय करने के लिए कांग्रेस की सीईसी की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर होगी। जो नेता दिल्ली में नहीं है वो वर्चुअली इस बैठक में जुड़ेंगे। कल शाम को पांच बजे भी कांग्रेस सीईसी को बैठक होगी जिसमें महाराष्ट्र के उम्मीदवारों पर चर्चा होगी।

कब होंगे चुनाव?

चुनाव आयोग ने झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित कर दी हैं। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरणों में चुनाव होंगे। राज्य में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। दुमका विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 20 नवंबर 2024 को वोटिंग होगी।

ये भी पढ़ें- 'चक्रवात दाना से भी ज्यादा घातक है हेमंत सोरेन सरकार', ऐसा क्यों बोले शिवराज?

झारखंड चुनाव के लिए JMM ने तीसरी लिस्ट की जारी, अब तक 41 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।