1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड चुनाव के लिए JMM ने तीसरी लिस्ट की जारी, अब तक 41 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

झारखंड चुनाव के लिए JMM ने तीसरी लिस्ट की जारी, अब तक 41 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 24, 2024 12:02 am IST,  Updated : Oct 24, 2024 06:24 am IST

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पांच और उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। बिशुनपुर सीट से चमरा लिंडा को टिकट दिया गया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन- India TV Hindi
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन Image Source : PTI

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन रह गए हैं। राज्य की सभी 81 सीटों पर दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके मद्देनजर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बुधवार को पांच और उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी की, जिसमें बिशुनपुर और चक्रधरपुर सीटों से निवर्तमान विधायक चमरा लिंडा और सुखराम उरांव को मैदान में उतारा गया है। 

चमरा लिंडा ने 2019 के विधानसभा चुनाव में बिशुनपुर सीट से बीजेपी के अशोक उरांव 17,382 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। सुखराम उरांव ने बीजेपी के लक्ष्मण गिलुवा के खिलाफ 12,234 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। लिंडा और उरांव के अलावा, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गोमिया से योगेंद्र प्रसाद, खूंटी (सुरक्षित) से स्नेहलता कंडुलना और सिसई (सुरक्षित) सीट से जिगा सुसारन होरो को मैदान में उतारा है।

पहली और दूसरी लिस्ट में 36 नाम

इससे पहले दिन में झामुमो ने पहली लिस्ट में 35 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बरहेट और कल्पना सोरेन को गांडेय से और दूसरी लिस्ट में रांची से महुआ माजी को उम्मीदवार बनाया गया। महुआ माजी वर्तमान में झारखंड से झामुमो की राज्यसभा सदस्य हैं। JMM ने रांची विधानसभा सीट से एक बार उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में भी महुआ माजी रांची से JMM के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें शिकस्त मिली थी। 2019 के चुनाव में महुआ माजी 5904 वोटों के अंतर से बीजेपी के सीपी सिंह से हार गई थीं। महुआ माजी झारखंड महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इसके अलावा साहित्य और लेखन के क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान है।

ये भी पढ़ें- 

पति ने कहा- वर्दी मिलते ही बोल दिया बाय-बाय, बच्चे से भी नहीं मिलने देती; पत्नी ने भी सुनाया दुखड़ा

पराली जलाने की समस्या पर CM नायब सैनी का आया बयान, SC ने लगाई है फटकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।