1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: दुमका में JMM पड़ेगी भारी या भाजपा लहराएगी परचम, जानें पूरा समीकरण

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: दुमका में JMM पड़ेगी भारी या भाजपा लहराएगी परचम, जानें पूरा समीकरण

 Published : Oct 21, 2024 11:03 pm IST,  Updated : Oct 22, 2024 05:43 pm IST

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: झारखंड की दुमका विधानसभा सीट को हॉट सीट का दर्जा दिया गया है। आइए जानते हैं दुमका सीट का पूरा समीकरण।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024- India TV Hindi
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 Image Source : INDIA TV

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखें सामने आ चुकी हैं। सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है और चुनावी तैयारियों में लग गए हैं। इस चुनाव में झारखंड की दुमका विधानसभा सीट को हॉट सीट का दर्जा दिया गया है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच माना जा रहा है। आइए जानते हैं दुमका सीट का पूरा समीकरण।

दुमका का चुनावी समीकरण

दुमका झारखंड राज्य के 81 विधानसभा सीटों में से एक है। ये एसटी रिजर्व सीट है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता बसंत सोरेन वर्तमान में दुमका विधानसभा सीट से विधायक हैं। साल 2011 की जनगणना के अनुसार, दुमका में एससी मतदाताओं की संख्या लगभग 16 हजार, एसटी मतदाताओं की संख्या लगभग 1 लाख से अधिक, मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 29 हजार है। दुमका विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर मतदाता ग्रामीण क्षेत्र के हैं।

JMM का गढ़ है दुमका

दुमका विधानसभा सीट को झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माना जाता रहा है। साल 1980 से लेकर 2000 तक जेएमएम नेता प्रो. स्टीफन मरांडी इस सीट से विधायक रहे थे। साल 2005 में प्रो. स्टीफन मरांडी ने निर्दलीय इस सीट पर जीत हासिल की। साल 2009 में जेएमएम के हेमंत सोरेन, 2014 में भाजपा के लोइस मरांडी और फिर 2019 में हेमंत सोरेन ने इस सीट पर जीत हासिल की। साल 2020 में हेमंत सोरेन ने ये सीट खाली की जिसके बाद हुए उपचुवान में जेएमएम के ही बसंत सोरेन ने इस सीट पर जीत हासिल की।

कब होंगे चुनाव?

चुनाव आयोग ने झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित कर दी हैं। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरणों में चुनाव होंगे। राज्य में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। दुमका विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 20 नवंबर 2024 को वोटिंग होगी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Assembly Elections 2024: किसके खाते में जाएगी मांडू सीट, जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Jharkhand Assembly Elections 2024: किसके खाते में जाएगी पड़ियाहाट सीट, जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।