1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. हेमंत सोरेन ने ईशान किशन के लिए किया भावुक पोस्ट, कहा- 'कुछ समय पहले तक आप टीम में भी नहीं थे'

हेमंत सोरेन ने ईशान किशन के लिए किया भावुक पोस्ट, कहा- 'कुछ समय पहले तक आप टीम में भी नहीं थे'

 Published : Mar 09, 2026 09:59 am IST,  Updated : Mar 09, 2026 10:21 am IST

टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। ऐसे में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीम को बधाई दी है और बल्लेबाज ईशान किशन के लिए एक भावुक पोस्ट किया है।

Hemant soren ishan kishan- India TV Hindi
हेमंत सोरेन ने की ईशान किशन की तारीफ। Image Source : PTI

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का परचम लहरा गया है। रविवार को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया और तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। T-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जे के साथ ही टीम इंडिया ने अपने करोड़ों फैंस के दिल जीत लिए हैं। इस जीत के बाद पीएम मोदी समेत भारत की तमाम हस्तियों ने टीम इंडिया को इस जीत पर बधाई दी है। इसी क्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। उन्होंने इसके साथ ही ईशान किशन के लिए भावुक पोस्ट लिखा है।  

'भारतीयों के गर्व, विश्वास और जुनून की जीत'

टीम इंडिया की जीत पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- "टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर हार्दिक बधाई। यह जीत करोड़ों भारतीयों के गर्व, विश्वास और जुनून की जीत है। हमारे खिलाड़ियों ने अद्भुत कौशल, साहस और टीम भावना का परिचय दिया। पूरे देश के साथ झारखंड भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। जय हिंद!"

ईशान के लिए क्या बोले हेमंत सोरेन?

हेमंत सोरेन ने कहा- "कुछ ही समय पहले तक आप भारतीय टीम में भी नहीं थे, लेकिन जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ आपने वापसी की है, वह सचमुच प्रेरणादायक है। हमारे अपने झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर चुनौती को पार किया जा सकता है। झारखंड के कप्तान एवं भारतीय टीम के अभिन्न सदस्य के रूप में आपका दमदार प्रदर्शन और मैदान पर पूरे जोश के साथ खेलना यह दिखाता है कि सच्चे खिलाड़ी चुनौतियों से घबराते नहीं, बल्कि और मजबूत होकर लौटते हैं। पूरे झारखंड को आप पर गर्व है। आपकी यह शानदार वापसी और प्रदर्शन राज्य के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है। हार्दिक बधाई और आगे के लिए ढेरों शुभकामनाएं।"

ईशान ने कितने रन बनाए?

ईशान किशन ने टी20 विश्व कप 2026 में 9 मैचों में 317 रन बनाए हैं। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर रहे। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी ईशान ने शानदार अर्धशतक लगाया। ईशान ने 25 गेंदो में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। 

ये भी पढ़ें- 'इतनी कंसिस्टेंसी तो अडानी के Vizhinjam पोर्ट के क्रेन में भी नहीं', टीम इंडिया की जीत पर गौतम अडानी का ट्वीट हुआ वायरल


हार्दिक पांड्या ने बताया, उनके पास कितने साल हैं बचे, जीतना चाहते हैं इतने आईसीसी खिताब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।