1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'इतनी कंसिस्टेंसी तो अडानी के Vizhinjam पोर्ट के क्रेन में भी नहीं', टीम इंडिया की जीत पर गौतम अडानी का ट्वीट हुआ वायरल

'इतनी कंसिस्टेंसी तो अडानी के Vizhinjam पोर्ट के क्रेन में भी नहीं', टीम इंडिया की जीत पर गौतम अडानी का ट्वीट हुआ वायरल

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 09, 2026 08:32 am IST,  Updated : Mar 09, 2026 10:33 am IST

भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को फाइनल मुकाबले में हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया की जीत पर गौतम अडानी ने बधाई देते हुए ऐसा ट्वीट किया है जो कि वायरल हो रहा है।

gautam adani t20 world cup- India TV Hindi
गौतम अडानी ने टीम इंडिया को दी बधाई। Image Source : PTI

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने 96 रनों से न्यूजीलैंड को करारी मात दे दी। टीम इंडिया की जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। दिल्ली से मुंबई और अहमदाबाद से पुंछ तक फैंस ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। देश की तमाम हस्तियों ने टीम इंडिया को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। इसी क्रम में भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी ने भी खास अंदाज में टीम इंडिया को बधाई दी है।

क्या बोले गौतम अडानी?

उद्योगपति गौतम अडानी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा- "Unbelievable. Unstoppable. UNBEATEN Bharat!! Congratulations on the T20 2026 World Cup Championship! New Zealand का हिसाब-किताब बराबर!Sanju Samson of Vizhinjam QF / SF / Final Scores: 97, 89, 89. इतनी कंसिस्टेंसी तो Adani के Vizhinjam Port के क्रेन में भी नहीं होती! And बुमराह? इनको खेलते खेलते तो बल्लेबाजों राह खो देते हैं! Ahmedabad का प्लेयर, world का best! Trophy घर आ गई है!"

क्या रहा मैच का स्कोर?

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रनों पर ही सिमट गई। इसके साथ ही तीसरी बार टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। 2024 के बाद ये लगातार दूसरी जीत है जब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता है। बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2007 में और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

भारत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए

अहमदाबाद में टीम इंडिया ने जीत के साथ ही T 20 वर्ल्ड कप के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। टीम इंडिया टी 20 वर्ल्ड कप में तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इसके साथ ही लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है। वहीं, अपने होम ग्राउंड पर खिताब पर कब्जा करने वाली भी पहली टीम इंडिया ही बन गई है। इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि टीम इंडिया को हरा पाना मुश्किल ही नहीं नामुमिकिन है।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के विश्व चैंपियन बनने पर गदगद हुए पीएम मोदी, अमित शाह ने भी दिल खोलकर की तारीफ

बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा, धोनी की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।