झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ से दुखी कर देने वाली खबर आई है। माओवादियों की गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं। वहीं, एक अन्य सुरक्षाकर्मी गोली लगने से घायल हो गया है जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया है कि ये मुठभेड़ बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई थी। आइए जानते हैं इस मुठभेड़ के बारे में सबकुछ।
दरअसल, झारखंड के पलामू जिले में बुधवार देर रात भाकपा (माओवादी) के एक अलग समूह तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति (TSPC) और सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने जानकारी दी है कि ये मुठभेड़ मनातू पुलिस थाना क्षेत्र के केदल इलाके में हुई। इस मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मियों को गोली लग गई। इन में से दो को अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। घायल जवान को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, केदल गांव में टीएसपीसी कमांडर शशिकांत गंझू और उसके दल की मौजूदगी की खबर मिली थी। इस सूचना के आधार पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा अभियान शुरू किया गया था। एक अधिकारी ने बताया- ‘जैसे ही सुरक्षा दल मौके पर पहुंचा, टीएसपीसी सदस्यों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया और घायल पुलिसकर्मी का इलाज किया जा रहा है।’’ (इनपुट: भाषा)
ये भी पढ़ें- सुनसान जगह पर मिला महिला का शव, रेप के बाद मर्डर का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
पति पर पत्नी का फूटा गुस्सा तो पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, हालत नाजुक
संपादक की पसंद