1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड में रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाया, लालमटिया से फरक्का जाने वाली MGR लाइन पर धमाका

झारखंड में रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाया, लालमटिया से फरक्का जाने वाली MGR लाइन पर धमाका

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 02, 2024 03:42 pm IST,  Updated : Oct 02, 2024 03:57 pm IST

झारखंड के साहिबगंज में बम धमाका देखने को मिला है। दरअसल ये बम धमाका रेलवे ट्रैक पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक लालमटिया से फरक्का जाने वाली एमजीआर रेलवे लाइन पर ट्रैक को बम लगाकर उड़ा दिया गया है।

Railway track in Jharkhand was blown up with bomb explosion on MGR line going from Lalmatia to Farak- India TV Hindi
झारखंड में रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाया Image Source : INDIA TV

झारखंड के साहिबगंज में बड़ा हादसा देखने को मिला है। यहां साहिबगंज में बदमाशों ने रेलवे ट्रैक को बम विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया है। यह घटना लालमटिया से फरक्का जाने वाली एमजीआर रेलवे लाइन पर हुई है। रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के रांगा घुट्टू गांव के पास लालमटिया से फरक्का जाने वाली एमसीआर रेल लाइन पर किसी ने विस्फोटक लगाकर विस्फोट कर दिया। विस्फोट इतना खतरनाक था कि धमाके के बाद पटरी पर करीब तीन फीट गहरा गड्ढा हो गया। वहीं रेलवे ट्रैक से करीब 39 मीटर दूर तर पटरी के अवशेष मिले हैं। यह घटना रांगा घुट्टू गांव के पास पोल संख्या 40/1 के पास घटी है।

जांच में जुटी आरपीएफ और पुलिस

रेलवे द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड पुलिस, आरपीएफ और रेलवे के सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस हादसे के पीछे नक्सली हैं या किसी ने जानबूझकर रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाया है। इसकी जांच की जा रही है। घटना स्थल पर एफएलएल की टीम बुलाई गई है। घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही है। 

(रिपोर्ट-अनामिका गौर)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।