1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. नक्सलियों के IED विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया

नक्सलियों के IED विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 19, 2024 03:25 pm IST,  Updated : Sep 19, 2024 04:35 pm IST

नक्लियों ने सारंडा में आईईडी लगाया था, जिसमें विस्फोट हुआ और 209 कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया।

IED Blast- India TV Hindi
आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान Image Source : PTI

झारखंड के चाईबासा में आईईडी में विस्फोट में एक जवान घायल हुआ है। नक्लियों ने सारंडा में आईईडी लगाया था, जिसमें विस्फोट हुआ और 209 कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया।

कोबरा बटालियन की टीम झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान हुए आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना जराईकेला थाना इलाके के सारंडा वनक्षेत्र में सुबह करीब 7:30 बजे हुई।

सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे माओवादी

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया, "गुरुवार सुबह हुए आईईडी विस्फोट में कोबरा 209 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा है।" पुलिस के अनुसार इलाके में माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस के एक और अधिकारी ने कहा कि माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर लगाया गया आईईडी तलाशी अभियान के दौरान फट गया। 

माओवादियों के खिलाफ अभियान चला रही झारखंड सरकार

झारखंड सरकार माओवादियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके तहत माओवादियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के परिवार को इनाम भी दिया जा रहा है। जून में झारखंड सरकार की पहल के तहत हथियार डालने वाले चार माओवादियों को उनके पुनर्वास के लिए चतरा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इनामी राशि के चेक दिये गए थे। चेक के जरिए 15,10 और पांच लाख की इनामी राशि दी गई थी। इसके अलावा माओवादियों की तलाश में अभियान भी चलाए जा रहे हैं। झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार से भी कुछ माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं। जून के महीने में आंध्र प्रदेश में भी चार माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। (इनपुट-पीटीआई भाषा)

यह भी पढ़ें-

ED करेगी झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ की जांच, PMLA के तहत दर्ज किया केस

हाईकोर्ट में स्थायी चीफ जस्टिस की नियुक्ति में हो रही देरी, झारखंड सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।