1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. VIDEO: झारखंड के बोकारो में पुलिस थाने के पास ज्वैलरी शॉप में डकैती, पिस्टल दिखाकर लूट लिया कैश और सारे गहने

VIDEO: झारखंड के बोकारो में पुलिस थाने के पास ज्वैलरी शॉप में डकैती, पिस्टल दिखाकर लूट लिया कैश और सारे गहने

 Published : Jun 24, 2025 07:15 am IST,  Updated : Jun 24, 2025 07:21 am IST

बोकारो में पिस्तौल की नोंक पर बदमाशों ने ज्वैलरी की दुकान को लूट दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गया।

ज्वैलरी शॉप में डकैती- India TV Hindi
ज्वैलरी शॉप में डकैती Image Source : INDIA TV

बोकारोः झारखंड के बोकारो जिले में हथियार से लैस बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान में डकैती की घटना को अंजाम दिया। चार की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने अंगूठी लेने के बहाने दुकान में घुसे फिर दुकानदार को पिस्टल दिखाकर सारे गहने लूट लिया और आसानी से फरार भी हो गए। 

पुलिस थाने के पास दुकान में डकैती

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम के समय भीड़ भाड़ वाले इलाके में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। चास थाना से महज कुछ ही कदम की दूरी पर हथियार बंद अपराधियों ने दुकान को लूट लिया। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। 

दुकानदार और ग्राहकों को बनाया बंधक

बताया जा रहा है कि बोकारो के उपनगर कहे जाने वाले चास शहर के चास स्थित व्यस्त बाजार क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे एक दुकान में चार हथियारबंद घुस गए। घटना के दौरान दुकान के मालिक जितेंद्र कुमार और स्टाफ को बंधक बनाकर डकैतों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए पूरी दुकान को लूट लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों अपराधी पिस्तौल से लैस थे और वारदात को बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया। दुकान में घुसते ही उन्होंने वहां मौजूद लोगों को डराकर एक कोने में बैठा दिया और तिजोरी सहित काउंटर में रखे सोना-चांदी के सभी आभूषण समेट लिए।

वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार

डाका डालने के बाद सभी आरोपी आराम से फरार हो गए। घटना के बाद दुकान मालिक घबराए हुए थे और कुछ देर बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी की गई है। दुकान के मालिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी नुकसान का सटीक आकलन संभव नहीं है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के आभूषण लूटे गए हैं। 

रिपोर्ट- मृत्युंजय, बोकारो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।