1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. स्कूल के शिक्षक ने 9 साल की छात्रा से किया रेप, FIR के बाद आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

स्कूल के शिक्षक ने 9 साल की छात्रा से किया रेप, FIR के बाद आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 08, 2025 02:54 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 02:54 pm IST

एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को 9 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

झारखंड के सिमडेगा जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 9 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में मुख्य आरोपी शिक्षक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहम्मद अर्शी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह शर्मनाक वारदात 27 जून को कुरडेग थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पीड़िता की मां ने कुरडेग पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ उसी के स्कूल के शिक्षक ने दुष्कर्म किया है।

आरोपी शिक्षक था फरार

एसपी अर्शी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया था और उसने स्थानीय पंचायत के माध्यम से पीड़िता के परिवार पर प्राथमिकी दर्ज न कराने का दबाव भी बनाया। उन्होंने कहा, "आरोपी शिक्षक के अलावा, हमने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिन्होंने घटना को छिपाने के लिए ग्राम पंचायत की बैठक बुलाई थी। जब हमें जानकारी मिली कि पीड़िता के परिवार को कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा पुलिस थाने जाने से रोका जा रहा है, तो हमारे कर्मियों ने परिवार को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया।"

पीड़िता की हुई मेडिकल जांच

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की 7 जुलाई को मेडिकल जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि शिक्षक लड़की को गांव में एक पुलिया के पास कथित तौर पर ले गया और वहां उसने अपराध को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी और नाबालिग एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

हादसे के बाद बाबा बागेश्वर का आया बड़ा बयान, श्रद्धालुओं से की ये खास अपील

सरकारी डॉक्टर ने शराब के साथ बनाई रील, VIDEO वायरल होने पर मचा हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।