1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. रेलवे स्टेशन से बच्चा चुराकर बेचने की थी तैयारी, पुलिस ने 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन से बच्चा चुराकर बेचने की थी तैयारी, पुलिस ने 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार

 Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Jul 27, 2024 09:55 am IST,  Updated : Jul 27, 2024 09:55 am IST

झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली जब उसने रेलवे स्टेशन से चोरी किए गए एक बच्चे को उसकी गुमशुदगी के 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया।

Railway station, kidnap, sell children, women arrested- India TV Hindi
पुलिस ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। Image Source : IANS

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची रेलवे स्टेशन से 6 महीने के एक बच्चे को चुराकर उसे बेचने की तैयारी कर रही 3 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान हो चुकी है और उनके नाम सीमा देवी, पिंकी देवी और पूनम देवी हैं। बता दें कि रांची रेलवे स्टेशन से मई में भी एक बच्चे की चोरी कर उसे बेच दिया गया था, और पुलिस ने कुछ दिन बाद उसे बरामद भी कर लिया था।

24 घंटे के अंदर बरामद हुआ बच्चा

रांची में हुई ताजा घटना के बारे में जानकारी SSP चंदन सिन्हा ने शुक्रवार शाम एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को 24 जुलाई को जानकारी मिली थी कि रांची रेलवे स्टेशन के सीढ़ी पुल के नीचे से 6 महीने की उम्र के नवजात बच्चे की चोरी की गई है। सिन्हा ने कहा कि इस सूचना के आधार पर उन्होंने पुलिस की टीम गठित की। टीम ने CCTV फुटेज की जांच और तकनीक की मदद से 24 घंटे के अंदर शिशु को धुर्वा थाना क्षेत्र के सुदूर इलाके से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को पिंकी नाम की महिला ने चुराया था।

ओडिशा से बरामद हुआ था एक बच्चा

पिंकी ने पुलिस को बताया कि बच्चे को 1.5 लाख में पूनम देवी और सीमा देवी को बेचने की योजना बनाई गई थी। पुलिस ने बच्चे को बेचे जाने के पहले ही छापामारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मई महीने में भी रांची रेलवे स्टेशन से एक दंपति के 9 महीने के बच्चे की चोरी कर ली गई थी और उसे ओडिशा में भुवनेश्वर के पास एक व्यक्ति को बेच दिया गया था। बाद में पुलिस ने 17 मई को भुवनेश्वर के पास एक गांव से बच्चे को बरामद किया था। इस सिलसिले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।