1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. नए साल के आगाज के साथ ही झारखंड की फिजा में बदलाव, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

नए साल के आगाज के साथ ही झारखंड की फिजा में बदलाव, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 31, 2024 11:38 pm IST,  Updated : Dec 31, 2024 11:38 pm IST

झारखंड में नए साल के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच, राज्य के कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

झारखंड में अगले दो दिनों के भीतर तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसे लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि राज्य में नए साल के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं और इस बीच कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं।

ठंड बढ़ेगी, कोहरे का असर रहेगा

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि अगले पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। उत्तरी झारखंड में खास तौर से सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि आसमान साफ रहने की वजह से ठंड बढ़ने की संभावना है, जिससे लोग और अधिक ठंड महसूस करेंगे, खासकर सुबह के समय कोहरे के कारण।

आईएमडी के मुताबिक, झारखंड में वर्तमान में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। 30 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू, गुमला और रामगढ़ जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि इससे पहले उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था, जिसके कारण बादल छाए रहे थे। हालांकि, अब स्थिति बदलने की संभावना है और साफ आसमान के बीच तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है, जिससे ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरे की स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।

नए साल के स्वागत के बीच ठंड का असर

राज्य में नए साल के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बीच ठंडी हवाओं और घने कोहरे के कारण लोग और अधिक ठंड का सामना करेंगे। खासकर सुबह और रात के समय सर्दी में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, ताकि वे सर्दी से बच सकें।

ये भी पढ़ें- 

फिर चर्चा में संदेशखली, CM ममता के बाद शुभेंदु अधिकारी पहुंचे, दे दी चेतावनी

नए साल से पहले मंदिरों में दिखा ऐसा नजारा, भगवान के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।