1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CTET Admit Card 2019: CBSE ने जारी किया एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

CTET Admit Card 2019: CBSE ने जारी किया एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 22, 2019 02:16 pm IST,  Updated : Jun 22, 2019 05:32 pm IST

CBSE CTET Admit Card 2019: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ने सीटीईटी परीक्षा 2019 के ऐडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं इन्हें आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

ctet admit card 2019- India TV Hindi
ctet admit card 2019

CTET Admit Card 2019 July: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेंकडरी एजुकेशन ने सीटेट परीक्षा 2019 के ऐडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं इस परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2019 को किया जा रहा है। आवेदक अपने ऐडमिट कार्ड सीटेट की ऑफिशल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

सीटीईटी परीक्षा 2019 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी जो 5 मार्च 2019 तक चली थी। वहीं फीस जमा कराने की अंतिम तारीख 8 मार्च 2019 थी। इस परीक्षा को दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहला पेपर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा वहीं दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित होगा। दोनो पेपर हल करने के लिए आवेदकों को 2.30 घंटे का समय दिया जाएगा।

इस परीक्षा को केवल पास करना होता है। नियमों के मुताबिक इस परीक्षा में 60 फीसदी अंक लाने वाले अभ्यर्थी को सीटेट पास माना जाता है। इसे पास करने के बाद अभ्यर्थियों को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है। इस सर्टिफिकेट की वैधता एग्जाम पास होने से अगले 7 सालों तक होती है। आवेदक जितनी बार चाहे इस परीक्षा में हिस्सा ले सकता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद भी अंकों में सुधार के लिए इस परीक्षा में हिस्सा लिया जा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन