1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. पंजाब में कक्षा 10वीं और 12वीं की टाली गई परीक्षाएं 27 अप्रैल को होंगी

पंजाब में कक्षा 10वीं और 12वीं की टाली गई परीक्षाएं 27 अप्रैल को होंगी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 10, 2018 08:42 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 08:42 pm IST

कक्षा 12 वीं के छात्रों को हिन्दी की परीक्षा देनी थी जबकि 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों का फ्रेंच, संस्कृत और उर्दू का इम्तिहान था...

students- India TV Hindi
students

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कहा कि दो अप्रैल को भारत बंद के कारण पंजाब में कक्षा 10 वीं और 12 वीं की स्थगित की गई परीक्षाएं अब 27 अप्रैल को होंगी।

एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के मुद्दे को लेकर कई दलित संगठनों द्वारा आहूत बंद के मद्देनजर राज्य सरकार की गुजारिश पर सीबीएसई ने दो अप्रैल को होने वाले इम्तिहानों को टाल दिया था।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक के के चौधरी ने कहा, ‘‘पंजाब में रद्द की गई परीक्षाओं को 27 अप्रैल को कराने का निर्णय किया गया है। छात्रों को पहले आवंटित किया गया रोल नम्बर और परीक्षा केंद्र इन परीक्षाओं के लिए भी वही रहेगा।’’

कक्षा 12 वीं के छात्रों को हिन्दी की परीक्षा देनी थी जबकि 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों का फ्रेंच, संस्कृत और उर्दू का इम्तिहान था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन