1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Coronavirus: उत्तर प्रदेश में 8वीं तक के छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट किया जाएगा

Coronavirus: उत्तर प्रदेश में 8वीं तक के छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट किया जाएगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2020 04:20 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 04:20 pm IST

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोनावायरस के कारण सभी शैक्षणिक संस्थाओं और चल रही परीक्षाओं को बंद कर दिया है।

Coronavirus Up to 8th students in Uttar Pradesh will be...- India TV Hindi
Coronavirus Up to 8th students in Uttar Pradesh will be promoted without examination

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोनावायरस के कारण सभी शैक्षणिक संस्थाओं और चल रही परीक्षाओं को बंद कर दिया है। इसके बाद अब सरकार ने निर्णय लिया है कि वह कक्षा आठवीं तक के छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट करेगी। शिक्षा विभाग संभाल रहे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि यह निर्णय स्कूलों को बंद करने के मद्देनजर लिया गया है। शर्मा ने कहा, "छात्रों को उनके पूरे साल के प्रदर्शन के आधार पर प्रमोट किया जाएगा।"

राज्य सरकार ने 2020 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का जांचकार्य भी दो अप्रैल तक रोक दिया है। यह फैसला कोरोनावायरस के डर से शिक्षकों के जांच केन्द्रों से दूर रहने के बाद आया है। जाहिर है जांचकार्य में देरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के नतीजे भी देरी से आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन