1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Covid -19: लॉकडाउन के चलते बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर मेन परीक्षा 2019 हुई स्थगित

Covid -19: लॉकडाउन के चलते बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर मेन परीक्षा 2019 हुई स्थगित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2020 06:13 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 06:13 pm IST

कोरोना वायरस महामारी की मार और लॉकडाउन को देखते हुए बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) की लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

bihar police sub-inspector main examination 2019 postponed- India TV Hindi
bihar police sub-inspector main examination 2019 postponed

कोरोना वायरस महामारी की मार और लॉकडाउन को देखते हुए बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) की लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। BPSSC द्वारा SI की मुख्य परीक्षा 26 अप्रैल को निर्धारित की गई थी जिसे अब अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।

BPSSC SI प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 28 जनवरी को घोषित किया गया था। बता दें कि BPSSC SI परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को दो पालियों में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 5,85,829 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन