1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. IBPS RRB Clerk Mains Admit card 2019: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां करें चेक

IBPS RRB Clerk Mains Admit card 2019: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 04, 2019 10:36 am IST,  Updated : Oct 04, 2019 10:37 am IST

इंस्टीट्यूटऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन, IBPS ने आरआरबी क्लर्क मेंस एग्जाम एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है।

IBPS RRB Clerk Mains Admit card 2019- India TV Hindi
IBPS RRB Clerk Mains Admit card 2019

IBPS RRB Clerk Mains Admit card 2019: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन, IBPS ने आरआरबी क्लर्क मेंस एग्जाम एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है आईबीपीएस क्लर्क एग्जाम/ऑफिस असिस्टेंट मेंस एग्जाम एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जारी किया गया है। आईबीपीएस क्लर्क प्रिलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि आईबीपीएस क्लर्क मेंस परीक्षा 20 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को भी जारी कर दिया गया है। आईबीपीएस की ओर से क्लर्क प्रिलिम्स परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया गया है, जिसके बाद उम्मीदवार 7 अक्टूबर तक आईबीपीएस क्लर्क प्रिलिम्स रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। आईबीपीएस क्लर्क प्रिलिम्स एग्जाम 17 अगस्त 2019 को आयोजित किया गया था। प्रिलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब नीचे लिखे स्टेप्स को फॉलो कर आईबीपीएस क्लर्क मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

How to Downlaod IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2019: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर मेंस एग्जाम एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • आईबीपीएस प्रिलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • ऑफिशियल वेबसाइट के होमपेज पर ही IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2019 लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरने के बाद Login करें।
  • आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क/ऑफिस असिस्टेंट मेंस एग्जाम एडमिट कार्ड 2019 आपकी स्क्रीन पर होगा।
  • उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क मेंस एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

फिलहाल आईबीपीएस की ओर से क्लर्क प्रिलिम्स एग्जाम के स्कोरकार्ड को जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने प्रिलिम्स एग्जाम को पास कर लिया है, वे ऑफिश्यल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. आईबीपीएस में क्लर्क परीक्षा में इंटरव्यू राउंड का आयोजन नहीं किया जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन