1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Coronavirus: इग्नू ने जून परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाई, 30 अप्रैल तक मिली मौहलत

Coronavirus: इग्नू ने जून परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाई, 30 अप्रैल तक मिली मौहलत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2020 01:55 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 03:34 pm IST

इग्नू ने जून परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की तारीख आगे बढ़ा दी है।

ignou extends last date of assignment submission for June...- India TV Hindi
ignou extends last date of assignment submission for June exam

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के चलते इग्नू ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। दरअसल इग्नू ने जून परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। इग्नू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख 31st March 2020 से बढ़ा कर 30 April 2020 कर दी गई है। 

इसके अलावा कोरोना वायरस के मद्देनजर IGNOU ने अपने सभी क्षेत्रीय केंद्रों और लर्नर्स सपोर्ट सेंटर्स पर 31 मार्च तक सभी गतिविधियों को पहले ही निलंबित कर दिया था.  IGNOU ने नोटिफिकेशन जारी कर के सभी रीजनल डायरेक्टर्स को अपनी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर ये जानकारी डिस्पेल करने के भी आदेश दिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन