1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE Board 2020: सीबीएसई ने प्राइवेट छात्रों के लिए जारी की ये जरूरी सूचना, पढ़ें पूरी डिटेल्स

CBSE Board 2020: सीबीएसई ने प्राइवेट छात्रों के लिए जारी की ये जरूरी सूचना, पढ़ें पूरी डिटेल्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 20, 2019 01:37 pm IST,  Updated : Dec 20, 2019 01:37 pm IST

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के प्राइवेट छात्रों के लिए जरूरी नोटिफिकेशन जारी की है।

Important notification for CBSE Class 12 private students- India TV Hindi
Important notification for CBSE Class 12 private students
CBSE Board 2020: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के प्राइवेट छात्रों के लिए जरूरी नोटिफिकेशन जारी की है। 12वीं कक्षा के प्राइवेट छात्र यह नोटिस सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। प्राइवेट छात्र सीबीएसई द्वारा जारी किए गए क्लेरिफिकेशन को अच्छी तरह से चेक कर लें। ताकि परीक्षा के वक्त कौई भी परेशानी न हो।
 
सीबीएसई ने कुछ विषयों को लेकर क्लेरिफिकेशन जारी किया है।
विषय विषय कोड
मास मीडिया स्टडीज 72
लाइब्रेरी एंड इनफोर्मेशन साइंस 79
टाइपोग्राफी एंड सीए इंगलिश 607
शॉर्टहैंड इंगलिश 608
टाइपोग्राफी एंड सीए हिंदी 609
वेब ऐप्लिकेशन 796
 
कुछ विषयों के नए और पुराने सब्जेक्ट कोड जारी किए गए हैं
विषय  पुराना सब्जेक्ट कोड नया सब्जेक्ट कोड
फैशन स्टडीज 53  837
एग्रीकल्चर  68 808
ऑफिस प्रोसीजर एंड प्रैक्टिस  604 824
जियो स्पेटियल टेक्नॉलजी  740 818
टैक्सेशन 782 822
मार्केटिंग  783 812
सेल्समैनशिप  784 831
बैंकिंग  785 811
इंश्योरेंस  786 814
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड की डेटशीट जारी की थी। सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन सीबीएसई ने 10 वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं की घोषणा कर दी है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की शुरुआत एक साथ होगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं अगले साल 15 फरवरी से शुरू होंगी। जहां 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 30 मार्च को खत्म हो जाएंगी। वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मार्च को शुरू होंगी। साल 2019 में सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए 31 लाख 14 हजार 821 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से करीब 18 लाख छात्र और 13 लाख छात्राएं शामिल थीं।
 
 
1
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन