1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. AKTU UPSEE में आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ी, 31 मई तक कर सकेंगे अप्लाई

AKTU UPSEE में आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ी, 31 मई तक कर सकेंगे अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2020 05:15 pm IST,  Updated : May 17, 2020 05:18 pm IST

उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। कोरोनावायरस के चलते एक बार फिर AKTU UPSEE परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है।

Last date to apply for aktu upsee extended, apply till 31...- India TV Hindi
Last date to apply for aktu upsee extended, apply till 31 May Image Source : FILE

UPSEE Exam 2020: उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। कोरोनावायरस के चलते एक बार फिर AKTU UPSEE परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। एकेटीयू ने यूपीएसईई-2020 (उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा) की आवेदन तिथि बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है। पहले यह 15 मई थी। इसके अलावा अप्लीकेशन में करेक्शन करने की सुविधा 18 मई के बजाय तीन जून तक दी जाएगी। पहले यह परीक्षा 10 मई को होने वाली थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण स्थगित कर दी गई थी।

इस दिन होगी परीक्षा

यूपीएसईई के लिए परीक्षा तिथि 2 अगस्त पहले ही घोषित की जा चुकी है। खबरों के मुताबिक कुलपति ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजेशन का पूरा इंतजाम किया जाएगा। परीक्षा से पहले परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज किया जाएगा। उसके बाद छात्रों को अंदर जाने दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन