1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Maharashtra: उच्च एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 31 मई तक होने की संभावना नहीं

Maharashtra: उच्च एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 31 मई तक होने की संभावना नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 29, 2020 08:51 pm IST,  Updated : Apr 29, 2020 08:51 pm IST

राज्य के मंत्री उदय सामंत ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में उच्च और तकनीकी शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा 31 मई से पहले आयोजित होने की संभावना नहीं है।

maharashtra examinations for higher and technical courses...- India TV Hindi
maharashtra examinations for higher and technical courses not likely till May 31

मुंबई। राज्य के मंत्री उदय सामंत ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में उच्च और तकनीकी शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा 31 मई से पहले आयोजित होने की संभावना नहीं है। उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री ने एक मराठी समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि 24 मार्च को लॉकडाउन के कारण परीक्षाएं स्थगित होने की वजह से उसकी समय तालिका प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्रालय द्वारा 31 मई तक स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा आयोजित करने की संभावना नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि लगभग 30-35 लाख छात्रों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद थी। मंत्री ने बताया, ‘‘आम तौर पर, किसी परीक्षा की घोषणा से लेकर पेपर के मूल्यांकन तक की पूरी अवधि में 90 दिन लगते हैं। हमें यह समझने की आवश्यकता है कि इस तरह परीक्षा कराने में अगले दो-तीन महीने लगेंगे।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जबकि परीक्षा संपन्न कराने को लेकर महाराष्ट्र में कुलपतियों की समिति की एक रिपोर्ट तैयार है। मंत्री ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि छात्रों का नुकसान ना हो।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन