1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET 2019: पहले राउंड काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, इन दस्‍तावेजों की पड़ेगी जरूरत

NEET 2019: पहले राउंड काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, इन दस्‍तावेजों की पड़ेगी जरूरत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2019 04:23 pm IST,  Updated : Jun 24, 2019 10:25 am IST

NEET 2019 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) नीट 2019 पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानी कि 24 जून को बंद करेगा

neet counselling 2019- India TV Hindi
neet counselling 2019

नई दिल्ली. NEET 2019 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) नीट 2019 पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानी कि 24 जून को बंद करेगा. जिन स्टूडेंट्स का नाम नीट 2019 काउंसलिंग की पहली लिस्ट में है और वो रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.mcc.nic.in जाकर कल शाम 5 बजे तक काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. हालांकि नीट 2019 काउंसलिंग की फीस स्टूडेंट्स 25 जून तक पेमेंट कर सकते हैं. नीट 2019 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन से संबंधित पूरी डिटेल्स विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विस्तार में दिया गया है.

नीट 2019 अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में प्रवेश के लिए पहली लिस्ट 26 जून को जारी किया जाएगा. नीट 2019 के विभिन्न कॉलेजों में स्टूडेंट्स को च्वॉइस और मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा. नीट 2019 पहले राउंड में प्रवेश की लिस्ट 27 जून को जारी किया जाएगा. पहले लिस्ट में प्रवेश पाने वाले स्टूडेंट्स को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए 28 जून से 3 जुलाई के बीच बुलाया जाएगा.

 NEET 2019 How to Register

  • नीट 2019 पहले राउंड काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • नीट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद यूजी काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें.
  • नीट 2019 यूजी काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया टैब ओपन होगा.
  • नीट 2019 काउंसलिंग फॉर्म में दी गई पूरी डिटेल्स भरकर सबमिट करें.
  • फीस पेमेंट करें.
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन