1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. MP D.el.ed Exam 2020: एमपी डीएलएड परीक्षा के लिये ऑनलाइन आवेदन अब 21 जून तक, पढ़ें डिटेल्स

MP D.el.ed Exam 2020: एमपी डीएलएड परीक्षा के लिये ऑनलाइन आवेदन अब 21 जून तक, पढ़ें डिटेल्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 10, 2020 07:13 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 07:14 pm IST

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) द्वारा आयोजित पत्रोपाधि पाठ्यक्रम डीएलएड की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई

mp d.el.ed exam 2020 online application for exam now till...- India TV Hindi
mp d.el.ed exam 2020 online application for exam now till 21st June, read details Image Source : GOOGLE
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) द्वारा आयोजित पत्रोपाधि पाठ्यक्रम डीएलएड की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की लास्ट डेट 10 जून 2020 थी जिसे बढ़ाकर 21 जून 2020 कर दिया गया है।
 
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार सत्र 2019-20 की प्रारंभिक शिक्षा में पत्रोपाधि पाठ्यक्रम डीएलएड नियमित प्रथम/ द्वितीय वर्ष परीक्षा वर्ष 2020 के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से दिनांक 25 मई 2020 से 10 जून 2020 तक भरने हेतु दिनांक 22 मई 2020 के द्वारा वृद्धि की गई थी। 
 
नोबेल कोरोनावायरस के संक्रमण एवं देशव्यापी लॉक डाउन के कारण छात्रों के परीक्षा आवेदन नहीं भरे जा सके हैं। उक्त संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए प्रारंभिक शिक्षा में पत्र उपाधि पाठ्यक्रम D.El.Ed परीक्षा के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने की तिथि 21 जून 2020 तक वृद्धि की गई है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन