1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Rajasthan BSTC counselling 2019: इस दिन घोषित होंगे राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग अलॉटमेंट के रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Rajasthan BSTC counselling 2019: इस दिन घोषित होंगे राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग अलॉटमेंट के रिजल्ट, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2019 01:52 pm IST,  Updated : Jul 17, 2019 01:52 pm IST

राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) काउंसलिंग अलॉटमेंट रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर कल यानी कि 18 जुलाई को जारी किया जाएगा।

rajasthan bstc counselling 2019- India TV Hindi
rajasthan bstc counselling 2019

Rajasthan BSTC counselling 2019: राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) काउंसलिंग अलॉटमेंट रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर कल यानी कि 18 जुलाई को जारी किया जाएगा। राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) काउंसलिंग अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट  www.bstc2019.org  पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) काउंसलिंग अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने संबंधित पूरी स्टेप विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है। राजस्थान बीएसटीसी या डीएलएड कोर्सों में प्रवेश के लिए पहली काउंसलिंग 5 जुलाई से 12 जुलाई तक आयोजित की गई थी।

राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) काउंसलिंग के तहत स्टूडेंट को दो वर्षिय बेसिक स्कूल एजुकेशन सर्टिफिकेट के कोर्सों में प्रवेश दिया जाता है। राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) काउंसलिंग अलॉटमेंट रिजल्ट की लिस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 19 से 24 जुलाई तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) की पहली काउंसलिंग लिस्ट में जिस अभ्यर्थी का नाम नहीं शामिल है वो उन्हें दूसरी काउंसलिंग में भाग लेना होगा।

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड : BSTC allotment 2019 How to download BSTC allotment

  • राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • राजस्थान बीएसटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पूछी गई डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
  • राजस्थान बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आपके सामने होगा।
  • राजस्थान बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अफने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।

राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर 3 जुलाई को जारी किया गया था। राजस्थान बीएसटीसी की परीक्षा इस बार बिकानेर यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित किया गया था. राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) एंट्रेंस एग्जाम की परीक्षा में इस बार कुल 8 से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन