1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. RRB JE CBT 2 Admit Card: इस दिन जारी होगा आरआरबी जेई सीबीटी-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

RRB JE CBT 2 Admit Card: इस दिन जारी होगा आरआरबी जेई सीबीटी-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2019 06:10 pm IST,  Updated : Aug 23, 2019 06:10 pm IST

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड यानी कि आरआरबी जेई सीबीटी-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर कल यानी कि 24 अगस्त को जारी करेगा।

RRB JE CBT 2 Admit Card to released on this day- India TV Hindi
RRB JE CBT 2 Admit Card to released on this day

RRB JE CBT 2 Admit Card: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड यानी कि आरआरबी जेई सीबीटी-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर कल यानी कि 24 अगस्त को जारी करेगा। आरआरबी जेई सीबीटी-2 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.chandigarh.rrbonlinereg.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जेई सीबीटी-2 परीक्षा 28 अगस्त से 1 सितंबर तक जोन वाइज आयोजित किया जाएगा। आरआरबी जेई सीबीटी-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को सीबीटी-1 रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड यानी कि आरआरबी जेई सीबीटी-2 यात्रा पास और एग्जाम सिटी सेंटर पहले ही जारी कर चुका है. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आरआरबी जेई सीबीटी-2 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के अलावा एक आईडी प्रूफ भी लेकर आना होगा. परीक्षा में शामिल होने से जुड़ी पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दिया जाएगा।

आरआरबी जेई सीबीटी-2 एडमिट कार्ड ऐसे करें चेक: RRB JE CBT-2 Admit Card 2019 How to Check

  • आरआरबी जेई सीबीटी-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर कर सबमिट करें।
  • आरआरबी जेई सीबीटी-2 एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  • आरआरबी जेई सीबीटी-2 एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन