1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. RUHS Nursing Admit Card 2019: आरयूएचएस नर्सिंग एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RUHS Nursing Admit Card 2019: आरयूएचएस नर्सिंग एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 07, 2019 12:29 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 12:29 pm IST

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (RUHS) ने आरयूएचएस नर्सिंग एडमिशन 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

RUHS Nursing Admit Card 2019 Download- India TV Hindi
RUHS Nursing Admit Card 2019 Download

RUHS Nursing Admit Card 2019 Download: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (RUHS) ने आरयूएचएस नर्सिंग एडमिशन 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी की ओर से यह एडमिट कार्ड बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बी.एससी नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इन कोर्स के लिए आवेदन किया है, वे ruhsraj.org.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि RUHS Admit Card 2019 या हॉल टिकट सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है, जिन्होंने इन कोर्स के एंट्रेंस के लिए सफलतापूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म को पूरा नहीं भरा या फिर आवेदन फीस को जमा नहीं किया है उनके लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं। आरयूएचएस नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2019 थी। उम्मीदवार अब नीचे लिखे स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

How To Download RUHS Nursing Admit Card 2019: आरयूएचएस नर्सिंग एडमिट कार्ड 2019 कैसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार सबसे पहले आरयूएचएस की ऑफिशियल वेबसाइट ruhsraj.org पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ही Latest News सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद RUHS Admit Card 2019 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार जिस कोर्स का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं उसका चयन करें।
  • एक नया पेज खुल जाएगा, जहां पर उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर की मदद से लॉगइन करें।
  • आरयूएचएस नर्सिंग एडमिट कार्ड 2019 आपकी स्क्रीन पर होगा।
  • उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन