1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. SSC CGL 2018 Tier 1: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के पेपर की 'आंसर की' जारी, इस दिन घोषित होंगे नतीजे

SSC CGL 2018 Tier 1: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के पेपर की 'आंसर की' जारी, इस दिन घोषित होंगे नतीजे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2019 12:13 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 12:13 pm IST

SSC CGL 2018 Answer Key Tier 1: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने सीजीएल टीयर वन परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है।

ssc cgl 2018 tier 1- India TV Hindi
ssc cgl 2018 tier 1

SSC CGL 2018 Answer Key Tier 1: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (सीजीएल) टीयर वन परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। इस आंंसर Key को आप एसएससी की ऑफिशल वेबसाइट ssc nic in  पर जाकर देख सकते हैं। आंसर की देखने के लिए आवेदकों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन एसएससी ने 4 जून से 13 जून 2019 के बीच किया था। 

इसके अलावा कुछ केन्द्रों पर इस परीक्षा का 19 जून को को दोबारा आयोजन किया गया था। अब इस परीक्षा की रेस्पॉन्स शीट के साथ आंसर की जारी कर दी है जिसे आप ऑफिशल वेबसाइट के लिंक से देख सकते हैं। एसएससी ने 25 जून को एक नोटिस जारी कर इस परीक्षा की रिजल्ट तारीख की घोषणा की थी। इस नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा का रिजल्ट 20 अगस्त 2019 को जारी किया जाएगा। 

अगर किसी आवेदक को आंसर की से कोई आपत्ति है तो वो अपनी आपत्ति 26 जून से 30 जून 2019 शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकता है। इसके लिए प्रति आपत्ति 100 रुपए का भुगतान करना होगा। तय समय के बाद मिलने वाली आंसर की आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा आवेदक अपनी रेस्पॉन्स शीट भी लॉगिन करके डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंट निकाल लें क्योंकि बाद में इस लिंक को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा। 

SSC CGL 2018 Tier I answer keys: कैसे चेक करें आंसर की

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.
  2. अब  'Uploading of Tentative Answer Keys along with Candidates’ Response Sheet(s) of Combined Graduate Level Examination (Tier-I) – 2018' पर क्लिक करें.
  3. क्लिक करने के बाद पीडीएफ फाइल खुलेगी.
  4. - यहां आप सही उत्तर देख सकेंगे, अपने उत्तर से मिलान करें. (आंसर की  सीधे देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें)

बता दें, (SSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (टायर 1)- 2018 परीक्षा में 26 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें 8.35  लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।एसएससी ने 25 जून को एक नोटिस जारी कर इस परीक्षा की रिजल्ट तारीख की घोषणा की थी। इस नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा का रिजल्ट 20 अगस्त 2019 को जारी किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन