1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. SSC CHSL 2017 Skill Test Admit Card: एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SSC CHSL 2017 Skill Test Admit Card: एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 19, 2019 06:21 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 06:21 pm IST

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीएचएसएल स्किल टेस्ट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

ssc chsl skill test admit card - India TV Hindi
ssc chsl skill test admit card 

SSC CHSL 2017 Skill Test Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीएचएसएल स्किल टेस्ट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc-cr.org पर सीएचएसएल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार में दी गई है। एसएससी सीएचएसएल की परीक्षा में देशभर के विभिन्न परीक्षा सेंटरों से लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से सीएचएसएल 2017 भर्ती के लिए स्किल टेस्ट 26 अगस्त से 20 सिंतबर तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने लें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सीएचएसएल स्किल टेस्ट की परीक्षा कम्प्यूटर वेस्ड आधारित होगी। एसएससी सीएचएसएल के विभिन्न पदों पर होने वाली चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर लें।

एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड : SSC CHSL 2017 Skill Test Admit Card 2019

  • एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लिखित एग्जाम का रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट बर्थ इंटर कर सबमिट करें।
  • एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  • एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन