1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Telangana SSC Exam Admit Card 2020:10वीं परीक्षा के ऐडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

Telangana SSC Exam Admit Card 2020:10वीं परीक्षा के ऐडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2020 05:11 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 05:11 pm IST

जिन उम्मीदवारों को Telangana SSC परीक्षा के ऐडमिट कार्ड का इतंजार है, उनके लिए अच्छी खबर है।

telangana ss exam admit card 2020- India TV Hindi
telangana ss exam admit card 2020 Image Source : FILE

Telangana SSC Exam Admit Card 2020: जिन उम्मीदवारों को  Telangana SSC परीक्षा के ऐडमिट कार्ड का इतंजार है, उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TSBSE) ने 10वीं या SSC परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।  एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए  छात्रों को उनका नाम, जिला, स्कूल का नाम और अपनी जन्मतिथि जैसी सारी डिटेल्स भरनी होगी। बता दें कि तेलंगाना बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 19 मार्च से शुरू होगी। 

Telangana SSC Exam Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाएं. 
  2. होम पेज पर "S.S.C MARCH 2020 HALL TICKET Download" पर क्लिक करें. 
  3. इसके बाद अपने एग्जाम के अनुसार प्राइवेट, रेगुलर,ओएसएससी, वोकेशनल एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें. 
  4. अब पूछी गई जानकारी भरें.
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा. इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन