1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPPSC Computer Programmer Admit Card: यूपीपीएससी ने जारी किए प्रोग्रामर और कम्प्यूटर ऑपरेटर के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UPPSC Computer Programmer Admit Card: यूपीपीएससी ने जारी किए प्रोग्रामर और कम्प्यूटर ऑपरेटर के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 21, 2019 12:17 pm IST,  Updated : Aug 21, 2019 12:19 pm IST

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने कम्प्यूटर प्रोग्रामर और कम्प्यूटर ऑपरेटर पदों भर्ती के लिए आयोजित होने वाले एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

uppsc computer programer admit card 2019- India TV Hindi
uppsc computer programer admit card 2019

UPPSC Computer Programmer Admit Card 2019: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने कम्प्यूटर प्रोग्रामर और कम्प्यूटर ऑपरेटर पदों भर्ती के लिए आयोजित होने वाले एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) के प्रोग्रामर और कम्प्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in  पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से जुड़ी पूरी डिटेल्स विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।

अभ्यर्थी इस बात का ध्यान दें कि आयोग ने उन्हीं अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी किया है जिनके फॉर्म रिजेक्ट नहीं किए गए थे।अभ्यर्थियों को सलाह है कि आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में एडमिट कार्ड के अलावा एक आईडी प्रूफ और कलर साइज पासपोर्ट फोटो भी लेकर आना होगा। अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर आने से पहले एडमिट कार्ड में दी गई गाइडलाइन को पढ़ लें और उसी हिसाब से एग्जाम सेंटर में पहुंचे।

यूपीपीएससी कम्प्यूटर प्रोग्रामर एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड : UPPSC Computer Programmer Admit Card 2019 How to Download

  • यूपीपीएससी कम्प्यूटर प्रोग्रामर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर कर सबमिट करें।
  • यूपीपीएससी कम्प्यूटर प्रोग्रामर एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  • यूपीपीएससी कम्प्यूटर प्रोग्रामर एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन