1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPSC CAPF AC Admit Card 2019: सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां करें डाउनलोड

UPSC CAPF AC Admit Card 2019: सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 24, 2019 04:20 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 04:20 pm IST

UPSC CAPF AC Admit Card 2019 Declared: संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स CAPF परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है

upsc capf ac admit card- India TV Hindi
upsc capf ac admit card

UPSC CAPF AC Admit Card 2019 Declared: संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स CAPF परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।सीएपीएफ परीक्षा में आवेदन करने वाले छात्र एडमिट कार्ड को यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी की ओर से आयोजित सीएपीएफ परीक्षा 2019 में सफल उम्मीदवारों को असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा। सीएपीएफ परीक्षा देशभर में 18 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन UPSC सीएपीएफ की परीक्षा को तीन चरणों में आयोजित करेगी। उम्मीदवारों का फाइनल चयन लिखित परीक्षा, फिजकल/मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा से असिस्टेंट कमांडेंट के 323 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन के बाद उम्मीदवारों को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स BSF, सेंट्रल रिजर्व्ड पुलिस फोर्स CRPF, सेंट्रल इंटस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स CISF और सशस्त्र सीमा बल SSB में बतौर असिस्टेंट कमाडेंट नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि एडमिट कार्ड को वे 18 अगस्त शाम 4 बजे तक ही डाउनलोड कर सकेंगे।

How to Download UPSC AC Admit Card 2019: यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होमपेज पर ही Result लिंक पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद उम्मीदवारों को E Admit Cards लिंक पर क्लिक करें।

  4. इसके बाद एक नई विंडो खुल जाएगा जहां पर उम्मीदवार एडमिट कार्ड को रोल नंबर या फिर रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करें।

  5. इसके बाद यूपीएससी एसी एडमिट कार्ड 2019 आपकी स्क्रीन पर होगा।

  6. उम्मीदवार अपने एडमिट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन