1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया कई कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का आदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया कई कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का आदेश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2020 06:45 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 06:45 pm IST

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान शिक्षण सत्र नियमित रखने के मकसद से उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा छह से नौ और 11वीं के सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने के आदेश दिए हैं।

uttar pradesh government ordered to promote students of...- India TV Hindi
uttar pradesh government ordered to promote students of many classes Image Source :

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान शिक्षण सत्र नियमित रखने के मकसद से उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा छह से नौ और 11वीं के सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने के आदेश दिए हैं। प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने सोमवार को प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा निदेशक को दिए गए आदेश में कहा है कि लॉकडाउन के कारण पैदा हुई असाधारण परिस्थितियों में शैक्षणिक सत्र को नियमित किए जाने के मकसद से माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभी स्कूलों के मौजूदा सत्र में कक्षा छह से नौ और 11वीं के सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन आदेशों का कड़ाई से पालन करते हुए जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। मालूम हो कि कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान सभी शिक्षण संस्थाएं भी बंद हैं। अनेक सरकारी और निजी स्कूलों में परीक्षाओं से ऐन पहले लॉकडाउन घोषित हो जाने के कारण शिक्षण सत्र प्रभावित हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन