1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. IIT में जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई

IIT में जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 22, 2020 04:30 pm IST,  Updated : May 22, 2020 04:30 pm IST

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदाप मौका सामने आया है

apply for many positions including junior assistant in iit,...- India TV Hindi
apply for many positions including junior assistant in iit, apply this way Image Source : FILE

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदाप मौका सामने आया है दरअसल आईआईटी गोवा में विभिन्न पदों पर 9 वैकेंसी निकालीं गई हैं। पदों में रजिस्ट्रार, जूनियर सुपरिटेंडेंट, जूनियर सुपरिटेंडेंट (राजभाषा प्रकोष्ठ/हिन्दी सेल), जूनियर असिस्टेंट, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर और टेक्निकल सुपरिटेंडेंट (केमिस्ट्री) के पद शामिल हैं। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए योग्य और इच्छुक है वे ऑनलाइन आवेदन 22 मई शाम साढ़े 5 बजे से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। 

पदों का विवरण

1. जूनियर सुपरिटेंडेंट : 1 पद 
वेतनमान - लेवल 14 (144200-218200)
अधिकतम आयु सीमा - 55 वर्ष

2. जूनियर सुपरिटेंडेंट - 1 पद 
वेतनमान - लेवल 6 (35400 – 112400)
अधिकतम आयु सीमा - 32 वर्ष

3. जूनियर सुपरिटेंडेंट (राजभाषा प्रकोष्ठ/हिन्दी सेल)- 1 पद 
वेतनमान - लेवल 6 (35400 – 112400)
अधिकतम आयु सीमा -  32 वर्ष

4. जूनियर असिस्टेंट - 6 पद
वेतनमान - लेवल 3 (21700 – 69100)
अधिकतम आयु सीमा - 27 वर्ष

5. सुपरिटेंडिंग इंजीनियर - 1
वेतनमान - लेवल 12 (78800-209200)
अधिकतम आयु सीमा - 27 वर्ष

6. टेक्निकल सुपरिटेंडेंट (केमिस्ट्री) - 1 पद 
वेतनमान - लेवल 6 (35400 – 112400)
अधिकतम आयु सीमा -  32 वर्ष

योग्यता
जूनियर असिस्टेंट पद के लिए किसी भी स्ट्रीम के ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

IIT