1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. ESIC Recruitment 2020: teaching faculty और अन्य पदों पर निकली वैकेंसी, वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए होगा सेलेक्शन

ESIC Recruitment 2020: teaching faculty और अन्य पदों पर निकली वैकेंसी, वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए होगा सेलेक्शन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2020 01:12 pm IST,  Updated : May 17, 2020 01:12 pm IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है दरअसल कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) फरीदाबाद ने 7 मई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर टीचिंग फैकल्टी और अन्य पदों की भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन / इंटरव्यू से संबंधित विवरण जारी किया है।

esic recruitment 2020 sarkari naukri- India TV Hindi
esic recruitment 2020 sarkari naukri

ESIC Recruitment 2020: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है दरअसल कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) फरीदाबाद ने 7 मई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर टीचिंग फैकल्टी और अन्य पदों की भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन / इंटरव्यू से संबंधित विवरण जारी किया है। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए  इच्छुक और योग्य हैं वे  22 मई 2020 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। टीचिंग फैकल्टी और अन्य 105 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया चलाया जा रहा है।

इनमें से 25 रिक्तियां सीनियर रेजिडेंट (03 वर्ष) और सीनियर रेजिडेंट (01 वर्ष) के लिए 14, जूनियर रेजिडेंट के लिए 14, सुपर स्पेशलिस्ट के लिए 10, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 8, और प्रोफेसर के लिए 7, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 7 और ट्यूटर के लिए 6 पद हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

दस्तावेज़ सत्यापन / साक्षात्कार की तिथि: 22 मई 2020

पद

  • टीचिंग फैकल्टी: 105
  • सीनियर रेजीडेंट 25 और जूनियर रेजीडेंट 14
  • सुपर स्पेशलिस्ट 10
  • असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर 8
  • असोसिएट प्रोफेसर 7
  • ट्यूटर 6

वॉक-इन-इंटरव्यूके लिए स्थान:
डीन कार्यालय, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, एनएच -3, एनआईटी फरीदाबाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन