1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. SSC MTS Admit Card 2019: इस दिन जारी होंगे एसएससी एमटीएस परीक्षा के एडमिट कार्ड, पढ़ें डिटेल्स

SSC MTS Admit Card 2019: इस दिन जारी होंगे एसएससी एमटीएस परीक्षा के एडमिट कार्ड, पढ़ें डिटेल्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 08, 2019 01:31 pm IST,  Updated : Jul 08, 2019 01:31 pm IST

SSC MTS Admit Card 2019: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) एमटीएस (MTS) 2019 सीबीटी-1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 25 जुलाई तक जारी कर सकता है।

ssc mts admit card 2019- India TV Hindi
ssc mts admit card 2019

SSC MTS Admit Card 2019: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) एमटीएस (MTS) 2019 सीबीटी-1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 25 जुलाई तक जारी कर सकता है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) एमटीएस (MTS) 2019 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) एमटीएस (MTS) एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित पूरा स्टेप आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.nic.in पर दिया गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) एमटीएस (MTS) 2019 की परीक्षा के लिए देश से लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर एमटीएस एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और चयन प्रक्रिया की संबंधित जानकारी दी गई है। अभ्यर्थियों उपस्थित होने से पहले परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी अधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से मल्टीटॉस्किंग पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी-1 एग्जाम 2 अगस्त से 6 सितंबर के बीच राज्य के विभिन्न सेंटरों पर आयोजित की जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी एमटीएस पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जुलाई के चौथे सप्ताह यानी कि 25 जुलाई को जारी किया जा सकता है। एसएससी एमटीएस की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड : SSC MTS Admit Card 2019 How to Download

  1. एसएससी एमटीएस 2019 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर कर सबमिट करें।
  4. एसएससी एमटीएस 2019 एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  5. एसएससी एमटीएस 2019 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि परीक्षा के समय इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन